मुख्यमंत्री बोले- बस्तर के अंग्रेजी स्कूलों में मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

Updated on 22-09-2021 09:27 PM

रायपुर | राज्य सरकार के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश बंद के एक दिन बाद कांग्रेस की डिनर पॉलिटिक्स सामने आई है। मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार रात बस्तर के आदिवासी समाज के प्रमुखों के लिए भोज का आयोजन हुआ। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा करीब 300 लोगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने सभी से बात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर संभाग के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में छात्रावास की सुविधा देने की भी घोषणा की।

रात के भोज में व्यवस्था का जिम्मा खुद कवासी लखमा ने संभाल लिया। उन्होंने होटल से आए रसोइए को हटाकर पकौड़े की कड़ाही खुद संभाल ली। भोज के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा और बस्तर क्षेत्र के कांग्रेस विधायकों ने आदिवासी समाज के प्रमुखों और प्रतिनिधियों के साथ भोजन किया। इस दौरान बस्तर की समस्याओं पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान लोगों ने कहा कि राज्य सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ कर गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए एक अच्छी पहल की है। इन स्कूलों में छात्रावास हो जाए तो बस्तर के दूर-दराज के बच्चों को भी इसका फायदा मिल पाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें भरोसा दिया कि बस्तर संभाग में जहां भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की भी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार की यह मंशा है कि आदिवासी अंचलों के लोगों को भी वैसी ही सुविधाएं मिले जैसी मैदानी क्षेत्रों के लोगों को मिल रही हैं। राज्य सरकार आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह डिनर पॉलिटिक्स आदिवासी समाज की नाराजगी दूर करने में कितना कामयाब होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.