मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद (राठी) स्कूल में प्रयोगशाला, ग्रन्थालय का किया उद्घाटन

Updated on 03-10-2021 06:09 PM

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आज बेमेतरा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद (राठी) अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रयोगशालाग्रन्थालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व श्री बघेल ने महात्मा गांधी और स्वामी आत्मानंद जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा की मांग पर विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ठ शैक्षिणिक सुविधा के लिए इंडोर हाल और उद्यान बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर अधारित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के बाल्यावस्थास्कूली जीवन और स्वतत्रंता आंदोलनसाबरमती आश्रम में बिताए पलों पर अधारित जीवंत झांकी की प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री श्री बघेल को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री बघेल ने विद्यार्थियों को गांधी जयंती की बधाई देते हुए उनके आदर्शाेसत्य और अंहिसा के मार्गाे पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहूकृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबेसंसदीय सचिव श्री गुरूदयाल बंजारेविधायक श्री आशीष छाबड़ाकलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपानप्राचार्य श्रीमती सुदेशा चटर्जी सहित अन्य शिक्षकशिक्षिकाजनप्रतिनिधिगणगणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों से वन टू वन बात कर विद्यालय में अध्ययनअध्यापन और शैक्षिणिक गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण और शहरी सभी वर्गाे के आने वाली पीढ़ियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम के शासकीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयविकासखंड मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे है। शहर से लेकर कस्बों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से समाज के सभी वर्गाे के साथ-साथ गरीब तबके के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद के तर्ज पर अब जिला और ब्लॉक मुख्यालय में हिन्दी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद जी के जीवन के बारे मे विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल का स्थापना वर्ष 2020 में किया गया। वर्तमान समय में कक्षा 1 से 11 वीं तक की कक्षा संचालित है  जिसमें विद्यार्थियों की दर्ज संख्या 700 है। प्राथमिक शाला में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या 298, पूर्व माध्यमिक शाला में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या 199 और उच्चतर शाला (9 वीं से 11 वीं) में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या 203 है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में बालकों की संख्या 383 बालिकाओं की संख्या 317 है। विद्यालय में बी.पी.एल. विद्यार्थियों की संख्या 102 अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की संख्या 26, शासन की महतारी दुलार योजना के अंतर्गत 11 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। कलेक्टर श्री संदीपान ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में कुल 16 शिक्षक कार्यरत हैं प्राथमिक विभाग में शिक्षकों की संख्या 4, माध्यमिक विभाग में शिक्षकों की संख्या 5 उच्चतर माध्यमिक विभाग में शिक्षकों की संख्या 7 है। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं का नियमित आयोजन किया जा रहा हैजिसमें चित्रकलागायनवादननृत्य एवं योग सम्मिलित है। उनहोंने बताया कि गणित की कठिन अवधारणाओं को सरलता से प्रायोगिक रूप में विद्यार्थियों को समझाया जा सके इसलिए विद्यालय में रामानुजन गणित प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयबेमेतरा जिला में अपनी अलग पहचान बना चुका है। प्रवेश के लिए बच्चों की लगातार बढ़ती संख्या एवं पालकों का रुझान इस विद्यालय की उत्कृष्टता को सिद्ध करता है।

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.