बच्चे, भविष्य के लिए हमारी इच्छा का बहुत बड़ा हिस्सा -प्रियंका चोपड़ा

Updated on 15-01-2022 07:50 PM

मुंबई  बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली प्लानिंग पर बड़ी बात कही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। ऐसे में कई बार इनके फैमिली शुरू करने पर सवाल उठ चुके हैं। कपल ने भी कई बार फैमिली प्लानिंग पर अपनी बात रखी है।

 अब एक नए इंटरव्यू में, प्रियंका चोपड़ा ने भविष्य में मां बनने के अपने प्लान के बारे में बात की है। बच्चों को लेकर अपनी प्लानिंग पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती हैं- ‘बच्चे, भविष्य के लिए हमारी इच्छा का बहुत बड़ा हिस्सा हैं।

 भगवान की कृपा से जब जो होता है, होता है।लेकिन, जब उनसे कहा कि वह और निक जोनास बहुत ही व्यस्त लाइफस्टाइल जीते हैं। तो प्रियंका कहती हैं- ‘नहीं, हम प्रेक्टिस करने में बहुत व्यस्त नहीं हैं।प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कैसे वह और पति निक जोनास जब भी ऐसा होता है तो अपनी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए तैयार रहते हैं। इससे पहेल 2019 में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपना परिवार आगे बढ़ाने पर बात की थी।

 एक्ट्रेस पहले ही बोल चुकी हैं कि घर खरीदना और बच्चे मेरी टू-डू लिस्ट में हैं। मेरे हिसाब से घर वहीं है, जहां आप खुश हैं। जब तक मेरे अगल-बगल वे लोग हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं। यही नहीं, निक जोनास ने भी बच्चों को लेकर अपना लगाव जाहिर किया था और कहा था किमुझे उम्मीद है कि हमारे भी बच्चे होंगे।मालूम होकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों अपने-अपने काम को लेकर बेहद व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन इतनी व्यस्तता के बाद भी दोनों एक-दूसरे को टाइम देना नहीं भूलते।

अक्सर दोनों की लवी-डवी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। खास मौकों पर यह प्रियंका और निक हमेशा साथ होते हैं। लेकिन, बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तलाक की खूब चर्चाएं रहीं। ये सब प्रियंका चोपड़ा के अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव करने के बाद हुआ। हालांकि, अफवाहों पर बाद में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी थी और इन खबरों को गलत बताया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.