बच्चों से खेलते बच्चे अच्छे लगते हैं... सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या पर ये क्या कह दिया

Updated on 16-08-2023 03:01 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा मिलाजुला रहा। टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद टीम किसी तरह वनडे में मेजबान टीम को 2-1 से हराने में कामयाब रही, लेकिन T20I सीरीज में उसे 3-2 से हार मिली। पहले दो मैच हारने के बाद भारत 0-2 से पिछड़ गया और फिर वापसी करते हुए अगले दो मैच जीतकर स्कोर 2-2 कर दिया। लेकिन, 5वें और अंतिम T20 में शर्मनाक हार हुई, जिससे टीम इंडिया पर सवाल उठने लगे।

यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, ईशान किशन, मुकेश कुमार जैसे कई नौसिखिए सितारों को टीम में लाया गया। हालांकि उनमें से कुछ ने व्यक्तिगत स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या सहित कई स्टार फेल रहे। इस पर भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने कहा- एक खिलाड़ी फ्रेंचाइजी स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन जब देश के लिए खेलने की बात आती है, तो अलग तरह का दबाव होता है।

उन्होंने आगे कहा- हमने ऐसा कितनी बार देखा है जब अंडर-19 खिलाड़ी लड़कों के टूर्नामेंट से पुरुषों की प्रतियोगिता तक एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। हां, बच्चे बच्चों के खिलाफ खेलते हुए बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन जब वे पुरुषों के खिलाफ खेलते हैं, तो उन्हें अचानक पता चलता है कि जो चीज अंडर-19 स्तर पर केक की तरह दिखती है, वह सीनियर स्तर पर कीचड़ की तरह है।

महान गावस्कर ने आगे कहा- यही कारण है कि इतने सारे लोग हैं जो लड़कों के स्तर पर अच्छे दिखते थे, वे बड़े स्तर पर कमजोर पाए गए। फ्रेंचाइजी क्रिकेट तकनीक के स्तार पर भी काफी नीचे है। गावस्कर ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की हार भारतीय टीम के लिए निराशाजनक नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कैरेबियाई खिलाड़ियों ने अपने इतिहास में दो बार टी20 विश्व कप जीता है।

उन्होंने सांत्वना देते हुए आगे कहा- वेस्टइंडीज से हार निराशाजनक नहीं होनी चाहिए। यह मत भूलिए कि उन्होंने दो बार आईसीसी टी20 विश्व कप जीता है और उनके खिलाड़ी आईपीएल में जिन विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते हैं, उनके लिए मैच विजेता हैं। उनसे टी-20 में हारना कोई शर्म की बात नहीं है। हालांकि, यह एक चेतावनी होनी चाहिए। यह समझने की जरूरत है कि भारत को अपने पक्ष को मजबूत करने की जरूरत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.