बच्चों की कोरोना वैक्सीन देश में 63 फीसदी लोगों को है इंतजार

Updated on 12-09-2021 05:17 PM
नई दिल्ली ।  वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 63 फीसदी से अधिक लोग अपने बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाना चाहते हैं। इस सर्वे में देशभर के 467 लोगों ने हिस्सा लिया। रिपोर्ट हाल ही में जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर में प्रकाशित हुई है। सर्वे में देशभर के 467 प्रतिभागियों में से स्वास्थ्यकर्मी, गृहिणी, छात्र, सेवानिवृत कर्मचारी आदि शामिल थे। वैक्सीन लगवाने की इच्छा को लेकर लोगों से 13 सवाल पूछे गए थे। सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर का कहना था कि लोगों में बच्चों को टीका लगवाने का रुझान काफी अच्छा रहा। इससे टीकाकरण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में 63.1 फीसदी लोग अपने बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगवाने को लेकर तैयार दिखे। रिपोर्ट के अनुसार, 70.44 फीसदी लोग वैक्सीन लगवाने को लेकर इच्छुक थे, जबकि 29.55 फीसदी लोग वैक्सीन लगवाने को लेकर अनिच्छुक थे। 72.58 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाने को लेकर सहमति जताई। जबकि 27.41 फीसदी वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते थे। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र से अलग 68.8 फीसदी लोग वैक्सीन लगवाने को लेकर तैयार दिखे, बाकि 31.1 फीसदी तैयार नहीं थे। रिपोर्ट में वैक्सीन लगवाने के प्रकार की प्राथमिकता को लेकर भी सवाल पूछा गया था। इसमें 44.3 फीसदी लोगों ने ओरल वैक्सीनेशन को लेकर और 55.6 फीसदी ने वैक्सीन इंजेक्शन के जरिए लगवाने को लेकर तरजीह दी। वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा के संबंध में 49.4 फीसदी ने विश्वास जताया। महिलाओं की तुलना में पुरुष वैक्सीन लगवाने को लेकर ज्यादा इच्छुक थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.