राज्योत्सव में बालको के पैवेलियन ने जीता द्वितीय पुरस्कार

Updated on 03-11-2021 06:30 PM

कोरबा  छत्तीसगढ़ राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव-2021 में कोरबा जिले में स्थापित भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने उत्कृष्ट साज-सज्जा और आकर्षक प्रस्तुति के लिए श्रेष्ठ पैवेलियन का द्वितीय पुरस्कार जीता। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके और कार्यक्रम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों बालको की कंपनी संवाद प्रमुख सुश्री मानसी चौहान, सह प्रबंधक विजय वाजपेयी और कॉरपोरेट अफेयर्स उप प्रबंधक अजय पांडेय ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर मंत्रीमंडल के सदस्यों सहित अनेक जन प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारी मौजूद थे। राज्योत्सव रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

         राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने बालको के पैवेलियन का अवलोकन किया। पैवेलियन में मौजूद अधिकारियों ने आगंतुकों को बालको के अनेक सामुदायिक विकास कार्यों एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शनी में आगंतुकों को वेदांता समूह की नंदघर परियोजना, नए राजधानी क्षेत्र के सेक्टर-36 में स्थापित बालको मेडिकल सेंटर, कोविड-19 के नियंत्रण में बालको के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, आधारभूत संरचना विकास संबंधी अनेक परियोजनाओं एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी डिस्प्ले पैनलों एवं अनेक ब्रोशरों के जरिए दी गई। आगंतुकों ने बालको पैवेलियन की खूब सराहना की।

         बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने पुरस्कार मिलने पर बालको परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को राज्य और राष्ट्र की उत्तरोत्तर प्रगति में बालको के योगदान से अवगत कराया गया। अपनी स्थापना के साढ़े पांच दशकों में बालको ने चहमुंखी प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। बालको की उपलब्धियों का श्रेय बालको परिवार के प्रत्येक सदस्य को जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.