मनुष्यों के संग पले-बढ़े चिंपैंजी के बच्चे को अन्य चिंपैंजियों ने पीट-पीटकर मार डाला

Updated on 27-12-2021 08:14 PM

केन्या एक चिंपैंजी के बच्चे को मनुष्यों की परवरिश का खमियाजा अपनी जान गवांकर देना पड़ा। बताया जा रहा है कि जिस चिंपैंजी की मौत हुई है, उसे इंसानों ने पाला था। उसे ईरान से केन्या इसलिए भेजा गया था, जिससे वो अन्य चिंपैंजियों और जानवरों के साथ रहना सीख ले उसका विकास भी दूसरे चिंपैंजियों की तरह हो सके। लेकिन किसी को भी इस बात का अहसास बिल्कुल भी नहीं था कि ऐसा हादसा होगा। इस घटना के बाद से हर कोई बेहद दुखी है।

केन्या पहुंचने पर उसने 90 दिन का क्वारनटीन पूरा कर लिया था। धीरे-धीरे वो अन्य जानवरों के बीच घुलना मिलना सीख रहा था। बताया जा रहा है कि बैरन नाम की इस चिंपैंजी अपने इलाके से बाहर निकल गई और अन्य चिंपैंजियों के बीच पहुंच गई। जहां उस पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।

बैरन की तबियत ठीक नहीं थी तभी उसे ईरान से कैन्या भेजा गया था। जहां पर वो अन्य जानवरों के साथ रहना सीख ले और जल्दी ठीक हो जाए। बैरन को इंसानों ने इसलिए पाला था क्योंकि वह समय से पहले पैदा हुई थी और उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। पशु चिकित्सक बैरन को अपने साथ ले गए और उसे बड़ा किया। बैरन को छोड़ने का फैसला इसलिए लिया गया था जब उन्हें यह लगने लागा था कि अब उसे माता-पिता के पास छोड़ देना चाहिए।

इमान मेमेरियन ने बताया कि बैरन को पहले उसकी मां ने छोड़ दिया फिर धीरे-धीरे दूसरे चिंपैंजियों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। जिसकी वजह से उसे पशु चिकित्सकों ने पाला और अपने हाथ से खाना खिलाया। पशु चिकित्सक इमान मेमेरियन का कहना है कि बैरन शारीरिक और भावात्मक रूप से मजबूत बने इसलिए उसे चिड़ियाघर से जंगल में छोड़ने का फैसला किया था। साथ ही उन्हें बात की भी चिंता थी कहीं दूसरे चिंपैंजियों की तुलना में उसका कद छोटा हो जाए। इस घटना के बाद से हर कोई काफी निराश है। भविष्य में घटना हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.