मानवाधिकारों को लेकर घिरे चीन और पाकिस्तान:1971 के जनसंहार को मान्यता दिलाने के लिए प्रस्ताव

Updated on 12-12-2022 06:15 PM

दुनिया भर में 10 दिसंबर से मानवाधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें दुनिया में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघनों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। इसी बीच 1971 के बांग्लादेशी जनसंहार को पहचान दिलाने के लिए बेल्जियम के ब्रसेल्स में मानावाधिकार कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की है।

जिससे पाकिस्तान को दुनिया भर में बदनाम होना पड़ सकता है। वहीं चीन के खिलाफ भी अमेरिका के कई राज्यों में प्रदर्शन हुए हैं। जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों की छवि और खराब होगी।

1971 के दोषियों को मिले सजा

मानवाधिकार दिवस पर 8 और 9 दिसंबर को ब्रसेल्स में हुई बैठक में एक मेमोरेंडम दाखिल किया गया । इसमें दुनियाभर में हो रहे जनसंहारों की आलोचना की गई। साथ ही 1971 में बांग्लादेश में पाकिस्तानी की तरफ से किए गए कत्लेआम को पहचान दिलाने की भी मांग की गई। इस मेमोरेंडम पर 180 लोगों ने साइन किया था।

मेमोरेंडम में लिखा गया कि बांग्लादेश में हुए जनसंहार को उस समय पूरी दुनिया ने नोटिस किया लेकिन उसे जल्द ही भुला भी दिया गया। अभी तक उन दोषियों को सजा देने के लिए कुछ नहीं किया गया है।

अमेरिका चीन के खिलाफ तिब्बती लोगों और उईगर मुस्लमानों का प्रदर्शन

चीनी सरकार पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अमेरिका में रह रहे उईगर मुस्लमानों और तिब्बत के लोगों ने कई प्रदर्शन किए हैं। 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर सिएटल, वाशिंगटन,पोर्टलैंड, ओरेगनसैन फ्रांसिस्को व कैलिफोर्निया में चीन के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तेज बारिश और ठंडी हवाओं की भी परवाह नहीं की।

चीन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कई लोगों ने अपने हाथ में ब्लैंक पेपर पकड़े हुए थे। जिन्हें कोविड प्रदर्शनों के बाद चीन राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के खिलाफ एक साइन तौर पर देखा जा रहा है।

जानें क्या था 1971 का जनसंहार

पाकिस्तान की फौज बांग्लादेशियों पर पर कहर बरपाया था।

- इस दौरान पाकिस्तानी फौज ने करीब 30 लाख लोगों का कत्लेआम किया था।

- फौज ने दो लाख महिलाओं से बलात्कार किया था। लाखों बच्चों को भी मौत के घाट उतार था।

- सेना के जुल्मों से बचने के लिए हजारों की संख्या में शरणार्थी रोज भारत आ रहे थे।

- भारत में शरणार्थियों के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राहत शिविर लगवाए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.