भारतीय छात्रों का भविष्य बर्बाद करने पर तुला चीन

Updated on 14-08-2022 05:48 PM

कोरोना की वजह से घर लौटने को मजबूर हुए 20 हजार भारतीय छात्रों को चीन 3 साल से वापसी का वीसा नहीं दे रहा है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच मार्च में हुई सहमति के बावजूद चीन कई तरह के अड़ंगे लगाकर मामले को लटकाए हुए है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीनी समकक्ष वांग यी की 25 मार्च को भारत यात्रा के समय भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा उठाया था। वांग ने सहमति दी थी कि छात्रों को चरणबद्ध ढंग से वापस लिया जाएगा। उसके बाद चीन ने भारतीय दूतावास से छात्रों की सूची मांगी। सूची मिलने के बाद चीन ने उसे यह कहते हुए वापस किया कि इसमें प्राथमिकता वाले छात्रों की अलग-अलग सूची दी जाए।

1% छात्रों की वापसी के लिए तैयार चीन
भारत सरकार ने पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों की अलग-अलग सूचियां दीं। लेकिन, अब चीन इनमें से सिर्फ 1% छात्रों की वापसी के लिए राजी है। यानी, जो भारतीय छात्र 3 साल पहले चीन में पढ़ाई कर रहे थे, उनमें सिर्फ 1% छात्रों की वापसी संभव है। दरअसल, कोरोना फैलने के बाद चीन ने 5 लाख विदेशी छात्रों का वीसा सस्पेंड कर दिया था। अब अन्य देशों के छात्रों को वापस ले लिया, पर भारतीयों की वापसी नहीं करा रहा है।

...और असली वजह ये

  • चीन छात्रों के परिवारों की ओर से भारत सरकार पर दबाव बनवाने की साजिश कर रहा है।
  • वह अपने नागरिकों से जासूसी कराता है। वैसा ही शक भारतीय छात्रों पर कर रहा है। चीन इस मुद्दे को भारत पर अन्य मामलों में दबाव के लिए भुना रहा है।

एलएसी पर वार्ता के लिए छात्रों को टूल बना रहा चीन
भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया- चीन इन छात्रों को LAC का तनाव खत्म करने की बातचीत में ‘बार्गेन चिप’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। सार्वजनिक तौर पर तो चीनी प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों की वापसी के लिए दोनों सरकारें को-ऑर्डिनेशन कर रही हैं, लेकिन असलियत यह है कि वह एकपक्षीय तरीके से वापसी की प्रक्रिया तय कर रहा है। पिछले महीने ही चीनी सरकार ने कहा था कि संबंधित यूनिवर्सिटीज छात्रों से खुद ही संपर्क करेंगी। लेकिन, एक भी यूनिवर्सिटी ने ऐसा नहीं किया है।

चीन ने ये शर्तें बताईं

  • कोरोना के इलाज/रोकथाम से जुड़े सभी खर्च छात्रों को खुद उठाने होंगे।
  • कोरोना की रोकथाम के उपायों को बिना शर्त मानने पर सहमति देनी होगी।
  • सिर्फ चौथे वर्ष के छात्रों की वापसी पर गौर किया जाएगा, अन्य पर नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.