चीन ने खलीफा पोर्ट पर किया निर्माण, चिंता में पड़ा अमेरिका, यूएई पर बनाया काम रोकने का दबाव

Updated on 20-11-2021 08:41 PM

अबू धाबी चीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक बंदरगाह परियोजना पर काम कर रहा है। इसको लेकर अमेरिका की चिंताएं बढ़ गई हैं। बाइडन प्रशासन, अबू धाबी के पास चीनी बंदरगाह परियोजना को रोकने के लिए यूएई पर दबाव बना रहा है। अमेरिका का मानना है कि इसके पीछे चीन के सैन्य उद्देश्य छिपे हो सकते हैं। 

अमेरिका खुफिया एजेंसियों ने खलीफा पोर्ट पर एक बड़ी बिल्डिंग के निर्माण के लिए विशालकाय गड्ढा खोदे जाने का पता लगाया है। यह जगह अबू धाबी के उत्तर में 80 किमी की दूरी पर स्थित है, जहां चीन के कास्को शिपिंग समूह ने एक बड़ा कमर्शियल कंटेनर टर्मिनल बनाया है, इसका संचालन शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में जांच से बचने के लिए इस साइट को कवर किया गया था।

अमेरिका को डर है कि चीन व्यापार सौदों और वैक्सीन कूटनीति के माध्यम से वैश्विक प्रभाव हासिल करने के अपने उद्देश्यों के तहत तेल संपन्न देश में एक सैन्य उपस्थिति स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिका में अधिकारियों की बैठकों और यात्राओं का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही ह्वाइट हाउस ने चेतावनी दी है कि चीन की सैन्य उपस्थिति दो पुराने सहयोगियों के बीच संबंधों को खतरे में डाल सकती है।

सूत्रों के अनुसार यूएई सरकार चीन की गतिविधियों की सैन्य प्रकृति से पूरी तरह से अनजान है। वाशिंगटन में संयुक्त अरब अमीरात दूतावास के एक प्रवक्ता ने बताया कि चीनी सैन्य अड्डे या किसी तरह की चौकी की मेजबानी करने के लिए यूएई ने ही कोई समझौता किया है और उसका ऐसा कोई इरादा है। अमेरिका में चीन के दूतावास ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मई और अगस्त में अबू धाबी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद के साथ बातचीत के दौरान देश में चीन की बढ़ती उपस्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

बाइडन ने बताया था कि चीन की गतिविधि उनकी संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती है। चीन खाड़ी देशों के बीच अपनी पहुंच को मजबूत करने में जुटा है। चीन मिस्र और सऊदी अरब में इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने और ईरान के संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र के लगभग हर देश के लिए एक भागीदार की भूमिका निभा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.