चीन ने हजारों मस्जिदों को बंद किया, गुंबद और मीनारों को तोड़ा, खुलासे पर मुस्लिम देशों ने साधी चुप्पी

Updated on 22-11-2023 01:15 PM
बीजिंग: चीन के मुस्लिम देशों से अच्छे संबंध हैं। लेकिन सबसे ज्यादा अत्याचार चीन मुस्लिमों पर ही करता है। चीनी अधिकारियों ने सैकड़ों मस्जिदों को या तो बंद कर दिया या उनके स्वरूप में बदलाव किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ये सब निंग्जिया और गांसु क्षेत्र में किया है जो शिनजियांग के बाद सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला इलाका है। ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) के शोधकर्ताओं ने कहा कि चीनी सरकार निंग्जिया और गांसु स्वायत्त क्षेत्र में मस्जिदों की संख्या कम कर रही है। इस रिपोर्ट के आने के बावजूद भी इस्लामिक देश और OIC आंख बंद किए हुए है। खुद को मुस्लिमों का मसीहा कहने वाला पाकिस्तान भी इस पर चुप है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) लंबे समय से धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों पर कड़ी पकड़ बनाए हुए है। 2016 में जब राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन में धर्मों के चीनीकरण का आह्वान किया तो मस्जिदों के परिवर्तन में तेजी आ गई। अप्रैल 2018 में चीन ने एक निर्देश जारी किया, जिसमें कहा गया कि सरकारी अधिकारियों को इस्लामी गतिविधि स्थलों के निर्माण और लेआउट को सख्ती से नियंत्रित करना चाहिए। उन्हें ज्यादा ध्वस्त और कम निर्माण के सिद्धांत का पालन करना चाहिए।

गुंबद और मीनार हटाए गए

HRW के शोधकर्ताओं ने निंग्जिया के दो गांवों में मस्जिदों के हालातों की जांच करने के लिए सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि 2019 और 2021 के बीच सभी सात मस्जिदों से गुंबद और मीनारों को हटा दिया गया। चार मस्जिदों में बदलाव किए गए और तीन मुख्य इमारतों को ढहा दिया गया। वहीं एक मस्जिद का वजूखाना भी क्षतिग्रस्त हो गया। मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के डेविड स्ट्रप और प्लायमाउथ विश्वविद्यालय की लेक्चरर हन्ना थेकर ने इस पर शोध किया।


1300 मस्जिदें बंद

वजूखाने को क्षतिग्रस्त करना इस बात को सुनिश्चित करने के लिए था कि कोई उनका इस्तेमाल न कर सके। ऐसे में बिना निर्माण को तोड़े यह मस्जिद हटा दी गई। थेकर और स्ट्रूप का अनुमान है कि निंग्जिया में लगभग 1,300 मस्जिदें 2020 से बंद कर दी गई। इस आंकड़े में वह मस्जिदें शामिल नहीं है, जिन्हें तोड़ा या बदला गया। हालांकि HRW के पास बदली गई मस्जिदों की एकदम सटीक संख्या नहीं है, लेकिन अनुमान के मुताबिक यह सैकड़ों में हैं। झोंगवेई शहर के अधिकारियों ने 2019 में कहा कि उन्होंने 214 मस्जिदों को बदल दिया, 58 को तोड़ा और अवैध तरीके से चल रही 37 को बंद कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.