भारत के खिलाफ मोर्चाबंदी में लगा चीन, म्यांमार को बेचेगा मोर्टार, ग्रेनेड लॉन्चर और मशीनगन

Updated on 13-02-2022 07:04 PM



 
वाशिंगटन । यूरोप में जहां अमेरिका और रूस आमने सामने हैं वहीं एशिया में चीन और पाकिस्तान मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। चीन एक ओर पाकिस्तान को लड़ाकू विमान दे रहा है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान के जरिए म्यांमार को हथियारों की आपूर्ति करने के प्रयास में लगा है। भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान ने समंदर और आसमान में नई साजिश का ताना बाना बुना है। 
समुंदर में चीन और पाकिस्तान की नजर अब भारत के पड़ोसी देश म्यांमार पर है। जानकारी के मुताबिक चीन ने कहने पर म्यांमार ने पाकिस्तान के साथ हथियारों की बड़ी डील की है। बताया जा रहा है कि म्यांमार का डेलीगेशन पाकिस्तान का दौरा करेगा। म्यांमार की सेना पाकिस्तान से 60 और 81 एमएम मोटार्र, एम 79 ग्रेनेड लॉन्चर और मशीनगन खरीदने की तैयारी में है। साथ ही पाकिस्तान से म्यांमार हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को भी खरीदने पर विचार कर रहा है। 
रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार जिन मिसाइलों को पाकिस्तान से खरीदेगा उसे म्यांमार के जेएफ 17 फाइटर एयरक्राफ्ट पर फिट किया जाएगा। म्यांमार ऐसा पहला देश था जिसने चीन से जेएफ 17 फाइटर्स एयरक्राफ्ट का आयात किया था। मिसाइल पर चीन में बैन की वजह से म्यांमार इसे चीन की बजाय पाकिस्तान से खरीदने की तैयारी कर रहा है। इस डील को भारत  के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश माना जा रहा है क्योंकि चीन हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण पाकिस्तान में भी कर रहा है। खासतौर से मेंटेनेंस और ओवरहोलिंग का काम पाकिस्तान में हो रहा है। एक तरफ चीन अपने हथियारों के लिए म्यांमार के रूप में नया खरीदार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारत के दक्षिण पूर्वी पड़ोसी देश में अपनी पकड़ मजबूत कर वो भारत के खिलाफ भी मोर्चाबंदी को मजबूत करने में लगा हुआ है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.