ऑस्ट्रेलिया के शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने पर भड़का चीन

Updated on 08-12-2021 08:16 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों 2022 के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा से चीन भड़क गया है। चीन ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे दोनो देशों के संबंध खराब होंगे। इससे पहले अमेरिका ने भी बीजिंग खेलों के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की थी।

ऑस्ट्रेलिया द्वारा बहिष्कार की घोषणा करने के घंटों बाद ऑस्ट्रेलिया स्थित चीनी दूतावास ने मामले को लेकर कहा कि दोनो देशों के बीच संबंधों के खराब होने की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलियाई पक्ष पर है। इसलिए उसे ही इस मामले को ठीक करने के लिए पहल करनी होगी।

चीनी प्रवक्ता ने आगे कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई पक्ष का यह बयान कि वह बीजिंग खेलों में अधिकारियों को नहीं भेजेगा, चीन-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में सुधार की पहले के विपरीत है। उन्होंने साथ ही कहा है कि पहाड़ नदी को समुद्र में बहने से नहीं रोक सकते हैं। बीजिंग खेलों में ऑस्ट्रेलिया की सफलता उसके एथलीट्स के प्रदर्शन पर निर्भर करती है कि अधिकारियों की उपस्थिति और कुछ ऑस्ट्रेलियाई राजनेताओं के राजनीतिक रुख पर।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच कई मामलों को लेकर तनाव बना हुआ है। इसी को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी कहा है कि बीजिंग में अगले साल फरवरी 2022 में होने वाले ओलंपिक में किसी अधिकारी को नहीं भेजा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.