चीन पर उइगरों पर अत्याचार का गंभीर आरोप, जिंदा लोगों के लीवर निकाल कर रहा अरबों की कमाई

Updated on 31-10-2021 08:10 PM

बीजिंग चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगरों मुसलमानों के मानवाधिकार हनन के गंभीर आरोपों के बीच अब नया खुलासा चौंकाने वाला है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शिनजियांग में मानवीय अंगों की कालाबाजारी कर के अरबों डालर कमा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में 15 लाख उइगरों को जेल में रखा गया है जहां उनके अंग निकाले जा रहे हैं। साथ ही उनकी नसबंदी भी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जिन्दा लोगों के लीवर निकाल कर चीन अरबों की कमाई कर रहा है। दावा किया गया कि चीन ने मानव अंगों की कालाबाजी कर के कम से कम 1 अरब डॉलर कमाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार किसी इंसान के स्वस्थ्य अंग को 1.60 लाख डॉलर तक बेचा जाता है।

हेराल्ड सन की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 से साल 2019 के बीच करीब 80,000 उइगर मुस्लिमों की तस्करी की गई और उन्हें विभिन्न जगहों पर स्थित कारखानों में ले जाया गया। इनके घरों से दूर इन्हें रखा जाता है जहां इन पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। इन्हें अलग-अलग रखा जाता है और किसी भी धार्मिक कार्य में हिस्सा नहीं लेने लिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली है कि जातीय, भाषाई या धार्मिक अल्पसंख्यकों के बंदियों को उनकी सहमति के बिना उनका ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड या एक्सरे किया जा राह है। जबकि अन्य कैदियों के साथ ऐसा नहीं किया जांचा। उइगर कैदियों की जांच के बाद उनके अंगों के बारे में एक डाटाबेस में दर्ज किया जाता है जहां कथित तौर पर इनकी कालाबाजारी होती है। हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अंग प्रत्यारोपण करने वाले अस्पताल कथित तौर पर हिरासत केंद्रों से बहुत दूर नहीं होते। अस्पतालों में किए गए ऑपरेशनों की संख्या और छोटी वेट लिस्ट से संकेत मिलते हैं कि बड़े पैमाने पर बहुत लंबे समय सेजबरन अंगों को निकालाजा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.