म्यांमार के पास चीन ने बढ़ाई ताकत, सीमा पर होवित्जर तोप किया तैनात, क्या करना चाहता है ड्रैगन?

Updated on 28-11-2023 02:52 PM
बीजिंग: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी म्यांमर से लगने वाली सीमा पर अलर्ट है। म्यांमार में सेना के खिलाफ विद्रोही खड़े हो गए हैं। पड़ोस में बढ़ रहे तनाव को देखते हुए चीनी सेना सीमा पर युद्धाभ्यास कर रही है। इस बीच चीन ने होवित्जर तोप और रडार को भी यहां तैनात कर दिया है। बॉर्डर की सुरक्षा के मद्देनजर चीन की ओर से यह युद्धाभ्यास हो रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीनी सेना की हथियारों की पसंद जंगलों से ढके पहाड़ों वाले क्षेत्र में बेहद अच्छी है।

वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुताबिक तीन दिनों तक चलने वाला युद्धाभ्यास शनिवार को शुरू हुआ। इस दौरान पीएलए दक्षिणी थिएटर कमांड ने अपनी सेना की टुकड़ियों को संगठित करने और सैनिकों की क्षमताओं का परीक्षण किया। चीन के सरकारी टेलिविजन सीसीटीवी ने बताया कि नाकाबंदी और गोलीबारी की गई। दक्षिणी थिएटर कमांड की ओर से समन्वयित आदेश के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में लाइव फायरिंग का अभ्यास किया।

चीन क्यों बढ़ा रहा ताकत


पैदल सेना से लड़ने वाले वाहनों ने सैनिक इकाइयों को कवर करने के लिए स्मोक स्क्रीन तैनात की। इसके अलावा चीनी सेना ने पहाड़ों और जंगलों में छिपे लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधने का अभ्यास किया। इसके लिए सैन्य वाहनों पर लगी रैपिड-फायर बंदूकों और मोर्टार समेत कई प्रकार की तोपों से निशाना लगाया गया। चीन-म्यांमार का बॉर्डर पहाड़ों से भरा है। इसके अलावा ये पहाड़ जंगलों से ढका है। ऐसे में टार्गेट को खोजना बेहद मुश्किल हो जाता है। चीन को डर है कि विद्रोह के कारण म्यांमार से विद्रोही या सेना के लोग बॉर्डर क्रॉस कर सकते हैं।

म्यांमार में क्या हो रहा

विशेषज्ञों ने कहा कि हाल ही में तैनात की गई होवित्जर और एंटी बैटरी रडार सहित तोपखाने चीन की सेना को संभावित खतरों का सटीक पता लगाने और उन्हें मार गिराने में सक्षम बनाएंगे। एंटी बैटरी रडार यह पता लगाने में सक्षम है कि आखिर दुश्मन का प्रोजेक्टाइल कहां से आ रहा है। दरअसल म्यांमार में पिछले कुछ हफ्तों से विद्रोह ग्रुप उठ खड़े हुए हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कस्बों पर कब्जा कर लिया है, जिनमें से कई चीन-म्यांमार व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है। चीन ने म्यांमार में शांति की अपील के साथ अपनी तैयारी बढ़ा ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.