अमेरिका से चुपचाप अपना पैसा निकाल रहा चीन, कहां कर रहा निवेश, क्या है ड्रैगन का प्लान?

Updated on 12-02-2026 01:02 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। पिछले कई साल से दोनों के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है। इस बीच चीन अमेरिका के एसेट्स में चुपचाप अपना निवेश कम करने में लगा है। अमेरिका की ट्रेजरी, स्टॉक, एजेंसी, कॉरपोरेट और दूसरे बॉन्ड्स में चीन का निवेश अब घटकर 1.56 ट्रिलियन डॉलर रह गया है जो करीब 14 साल में सबसे कम है। इसमें अमेरिका की ट्रेजरी में बेल्जियम की होल्डिंग्स भी शामिल हैं। माना जाता है कि ये चीन के कस्टोडियल अकाउंट्स को रिप्रजेंट करते हैं।

अगर बेल्जियम की ट्रेजरी को हटा दिया जाए तो अमेरिकन एसेट्स में चीन की होल्डिंग्स 1.16 ट्रिलियन डॉलर रह गई है जो 2008 के बाद सबसे कम है। नवंबर में अमेरिका की ट्रेजरी में चीन की होल्डिंग्स 6.1 अरब डॉलर गिरकर 682.6 अरब डॉलर रह गई है। यह अक्तूबर 2008 के बाद सबसे कम है। चीन ने साथ ही अपने बैंकों को यूएस ट्रेजरी में अपनी होल्डिंग्स बेचने को कहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ही चीन अमेरिका में अपना निवेश कम करने में लगा है।

चीन को गोल्ड रिजर्व

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन गुपचुप तरीके से अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहा है। हालांकि पिछले साल आधिकारिक रूप से उसने 27 टन गोल्ड खरीदा लेकिन जानकारों का कहना है कि यह खरीद करीब 270 टन की है। चीन इस तरह सोने की होर्डिंग कर रहा है कि जैसे कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। आधिकारिक रूप से चीन के पास 2,304 टन सोने का भंडार है। हालांकि जानकारों का मानना है कि चीन के पास इससे कहीं ज्यादा सोना है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर चीन को अगले कुछ दशक में दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी बननी है तो उसके पास 8,000 टन से अधिक सोना होना चाहिए।अभी दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका के पास सबसे ज्यादा 8,133 टन सोना है जो उसके कुल रिजर्व का 78% है। पिछले 25 साल में अमेरिका के गोल्ड रिजर्व में ज्यादा अंतर नहीं आया है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश पर जर्मनी के पास 3,350 टन सोना है जो उसके कुल रिजर्व का 78% है। इटली के पास 2,452 टन सोना है जो उसके कुल रिजर्व का 75% है। इसी तरह फ्रांस के पास 2,437 टन और रूस के पास 2,330 टन सोना है। इसके बाद चीन का नंबर है। लेकिन उसके कुल रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी करीब 7% है जबकि ग्लोबल एवरेज 22% है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.