भारत के लिए कई मोर्चों पर खतरा पैदा कर रहा चीन

Updated on 06-09-2021 05:36 PM
नई दिल्ली  । चीन कई मोर्चे पर भारत के लिए खतरे पैदा कर रहा है। एक भारतीय थिंक टैंक ने अध्ययन में दावा किया है कि चीन एक रणनीति के तहत भारत में कई क्षेत्रों में दखल बढ़ा रहा है। यह क्षेत्र फिल्म, विश्वविद्यालय, सामाजिक संस्थान, सोशल मीडिया, थिंक टैंक एवं तकनीकी उद्योग हैं। हाल के वर्षों में एक नपी-तुली रणनीति के तहत चीन का दखल बढ़ा है। लॉ एंड सोसायटी एलायंस की तरफ से जारी 76 पृष्ठ की एक रिपोर्ट ‘मैपिंग चाइनीज फुटप्रिंट एंड इंफ्लूएंस ऑपरेशन इन इंडिया’ में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट विगत तीन सितंबर को जारी की गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने रणनीतिक क्षेत्रों में अपना निवेश बढ़ाया है, जिसके पीछे बीजिंग का गुप्त एजेंडा है। वह आम भारतीय या मतदाता की राय को एक खास आकार देना चाहता है। आलम यह है कि चीन चीन फिल्म उद्योग से लेकर तमाम क्षेत्रों में अपना निवेश बढ़ा रहा है। फिल्म उद्योग की बात करें तो चीनी कंपनियां सह प्रोडक्शन के रूप में कार्य कर रही हैं। चाइना-इंडिया को प्रोडक्शन डॉयलाग को इसी रूप में देखा जा रहा है। इसी प्रकार बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टविल 2019 के आयोजन के पीछे भी चीनी एजेंडा साफ नजर आ रहा है। वह बॉलीवुड में अपना दखल बढ़ा रहा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक लॉबी ग्रुप बनाया है, जिसका प्रमुख एक भारतीय लाबियिस्ट है। यह विशेष तौर पर फिल्म क्षेत्र के लिए कार्य कर रहा है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि फिल्म रेगुलेटरीज बॉडी में ऐसे लोगों को बिठाने में कामयाब रहा है, जो उसके हितों की रक्षा कर सकें। रॉकस्टार जैसी फिल्मों और उसके गानों में फ्री तिब्बत मुद्दे को हतोत्साहित करने की रणनीति से यह स्पष्ट हो जाता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की तरफ से कई भारतीय थिंक टैंक को चंदे के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। वह बुद्धिजीवियों के बीच अपनी जगह कायम कर रहा है। इसी प्रकार भारतीय विश्वविद्यालयों में भी चीनी हस्तक्षेप बढ़ रहा है। एक विश्वविद्यालय के भारत-चीन संबंधों पर कोर्स पर भी सवाल खड़े हो चुके हैं। चीन के शैक्षिक संस्थानों का भी दखल भारत में बढ़ रहा है। दर्जनों भारतीय संस्थानों के साथ वे स्थापित हो रहे हैं। इसके चलते कई भारतीय संस्थान चीन के अनुकल दृष्टिकोण अपना रहे हैं। इसके अलावा चीनी दूतावास भारतीय शैक्षिक जगत में अपनी पैठ बना रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.