कोरोना से बेहाल शंघाई में खाने-पानी की चीजों को मोहताज लोगों को ड्रोन से धमकी दे रहा चीन

Updated on 07-04-2022 09:35 PM

बीजिंग वैश्विक महामारी कोविड-19 के घातक वायरस के संक्रमण को दुनियाभर फैलाने के लिए बदनाम हो चुका चीन  अब संक्रमण की नई लहर से जूझ रहा है। करोड़ों की संख्या में लोग सख्त लॉकडाउन के तहत अपने घरों में कैद हैं और खाने-पीने की चीजों के अभाव का सामना कर रहे हैं। लेकिन चीन गुस्साए लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने के बजाए उन तक 'चेतावनी' भेज रहा है।

अपने अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े विरोध कर रहे शंघाई के लोगों तक चीन ड्रोन के माध्यम से संदेश पहुंचा रहा है जिसमें कहा जा रहा है, 'आजादी के लिए अपनी आत्मा की इच्छा को काबू में रखें।' शंघाई में लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

 खाने-पीने की चीजों के अभाव का सामना कर रहे स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन के तौर पर अपनी बालकनी पर आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और गाना गा रहे हैं- 'तुम हमें भूखा क्यों मार रहे हो?' एक चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के हवाले से इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक ड्रोन बालकनी में खड़े लोगों से गाना बंद करने के लिए कह रहा है।

सू ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शंघाई के नागरिक आपूर्ति के अभाव में गाना गाने और प्रदर्शन करने के लिए अपनी बालकनी पर आए। एक ड्रोन कहता दिखाई पड़ता है : कोविड प्रतिबंधों का पालन करें। आजादी के लिए अपनी आत्मा की इच्छा को काबू में रखें। खिड़की मत खोलें और गाना गाएं।' चीनी अधिकारी कोविड नियमों का पालन करवाने के लिए अलग-अलग टेक्नोलॉजी की मदद ले रहे हैं जिसमें लाउड स्पीकर से लैस रोबोट डॉग शामिल है जो लोगों तक 'मास्क पहनें, हाथ धुलें, अपना तापमान नापें' जैसे मैसेज पहुंचाता है।

 चीनी अधिकारियों ने 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत देश के सबसे अधिक आबादी वाले शहर में सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। शंघाई की 2.6 करोड़ घरों में कैद हैं और मूलभूत चीजों की आपूर्ति के लिए स्थानीय प्रशासन पर निर्भर हैं। चीन का सोशल मीडिया शंघाई के लोगों के गुस्से से पटा पड़ा है जो शिकायत कर रहे हैं कि वे खाना ऑर्डर नहीं कर सकते क्योंकि फूड डिलीवरी सुविधा को बंद कर दिया गया है। चीन में कोरोना को लेकर हालात ऐसे समय पर खराब हो रहे हैं जब पूरी दुनिया प्रतिबंधों में ढील देने की स्थिति में रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.