पाकिस्तान को 40 J-35 फाइटर जेट्स बेच सकता है चीन:अगले 2 साल में डिलीवरी होगी

Updated on 24-12-2024 02:09 PM

पाकिस्तान, चीन से 40 J-35A फाइटर जेट्स खरीदने की तैयारी कर रहा है। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन दो साल में पाकिस्तान को ये फाइटर जेट्स डिलीवर करेगा। इससे जुड़ी कीमतों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

J-35A पांचवी पीढ़ी का सबसे उन्नत तकनीक का फाइटर जेट है। अगर पाकिस्तान को यह मिलता है तो वह चीन से इसे हासिल करने वाला पहला देश होगा। पाकिस्तान J-35A को अमेरिकी F-16 और फ्रांसीसी मिराज की जगह तैनात करेगा। पश्चिमी देशों के ये विमान अब पुराने हो चुके हैं।

दो साल पहले ही पाकिस्तानी वायु सेना में कई चीनी J-10CE मल्टी रोल फाइटर जेट शामिल हुए थे। J-35A स्टील्थ फाइटर जेट मिलने के बाद पाकिस्तान की वायु सेना की ताकत में और इजाफा हो जाएगा। भारत के पास पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स नहीं हैं।

छठी पीढ़ी के फाइटर जेट्स बना रहा चीन

पाकिस्तान के पास अभी चौथी पीढ़ी के चीनी विमान JF-17 थंडर और अमेरिकी F-16 फाल्कन मौजूद हैं। वहीं, भारत के पास 4.5 पीढ़ी का एडवांस राफेल है। भारत की पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) है, जो 2034 में बनकर तैयार होगा।

चीन ने J-35A फाइटर जेट को एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात होने लायक बनाया है। हालांकि पाकिस्तान के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं है लेकिन जमीन पर से भी इस जेट को संचालित किया जा सकता है। J-35A राडार पर कम दिखता है और एडवांस हथियारों से ठिकाने पर हमला करने के काबिल है।

2 इंजनों वाले J-35A को एक पायलट उड़ा सकता है। इसमें 6 इंटरनल और 6 एक्सटर्नल हार्डप्वाइंट्स हैं। इन हार्डप्वाइंट्स पर यह कई तरह की मिसाइलें लगाई जा सकती हैं। यह जेट 500 किलो के 8 डीप पेनेट्रेशन बम या 30 छोटे बम लेकर उड़ान भर सकता है।

भारत से आगे निकल जाएगी पाकिस्तानी वायु सेना

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में डिफेंस मामलों के जानकार ब्रेंडन मुलवेनी ने कहा कि पाकिस्तान का यह कदम उसे भारतीय वायुसेना पर मजबूत करेगा। उन्होंने कहा-

QuoteImage

वे (पाक एयरफोर्स) इस जेट को कितनी अच्छी तरह उड़ा सकते हैं, यह एक अलग मसला है। लेकिन हथियार, सेंसर सूट, कमांड, कंट्रोल, कम्प्यूटरस इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकोनैसेंस तकनीक (C4ISR) के बिना इसका कोई मतलब नहीं है।

QuoteImage

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना में ट्रेनर रह चुके सोंग झोंगपिंग ने कहा कि चीन अब छठी पीढ़ी के फाइटर जेट्स ‘व्हाइट एम्पेरर’ पर काम कर रहा है। ऐसे में वह पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स को अपने सहयोगी देशों को दे रहा है।

डिफेंस मामलों के एक और जानकार एंड्रियास रूप्रेच ने कहा कि पाकिस्तान ने चीन के स्टील्थ जेट्स खरीदकर बीजिंग का जेट मार्केट में प्रभाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस बिक्री के बाद चीन मिडिल ईस्ट देशों में भी यह फाइटर जेट्स बेच सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.