ताइवान पर जंग की तैयारी में जुटा चीन, सीक्रेट नौसैनिक अड्डे को बनाया महाशक्तिशाली, भारत को भी खतरा

Updated on 12-07-2023 01:35 PM
बीजिंग: चीन ने ताइवान पर अमेरिका के साथ जंग के खतरे के बीच अपनी सैन्‍य तैयारी को मजबूत करना शुरू कर दिया है। चीन ने हैनान प्रांत में अपने सीक्रेट नौसैनिक अड्डे को बड़े पैमाने पर विस्‍तार दिया है ताकि महाविशालकाय जंगी जहाजों को वहां तैनात किया जा सके। सैटलाइट तस्‍वीरों से खुलासा हुआ है कि तीन ठिकानों और जहाजों के खड़े होने की जगहों को तेजी से विस्‍तारित किया जा रहा है। चीन की नौसेना दुनिया में सबसे बड़ी है और ताइवान पर अमेरिका के साथ टक्‍कर लेने के लिए वह अभी कई महाविनाशक युद्धपोत बना रहा है। चीन के इस यूलिन बेस से न केवल अमेरिका बल्कि भारत को भी बड़ा खतरा है। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने पूर्वी थिएटर कमांड को जंग के लिए तैयार रहने को बोला है। आइए समझते हैं पूरा मामला...

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस साल के आखिर तक कम से कम 10 विशाल युद्धपोत अपनी नौसेना में शामिल करने जा रहा है। इसमें टाइप 052D डेस्‍ट्रायर और दो विशाल तथा बेहद तेजी से हमला करने वाले टाइप 054B फ्रीगेट शामिल है। इनकी कुल विस्‍थापन क्षमता 72 हजार टन है। ये नए युद्धपोत चीन के दो एयरक्राफ्ट कैरियर के बेड़े में शामिल होंगे जिससे उनकी कुल विस्‍थापन क्षमता 1 लाख 20 हजार टन तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा 8 टाइप 055 के क्रूजर शिप, 3 विशाल टाइप 075 लैंडिंग हेलिकॉप्‍टर डॉक जहाज भी हैं।

चीन की युद्धपोतों की संख्‍या 600 तक पहुंचाने की तैयारी


इन सभी को चीन ने ताइवान को ध्‍यान में रखते हुए पिछले 15 साल में सेना में शामिल किया है। इससे चीन के कुल सक्रिय युद्धपोतों की संख्‍या इस साल 600 तक पहुंच जाएगी। यह दो दशक के पहले की संख्‍या का 3 गुना है। यही नहीं इन जहाजों को चलाने के लिए चीनी सेना ने हजारों की तादाद में रिटायर सैनिकों को भी शामिल किया है। सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चला है कि चीन ने पिछले साल यूलिन नेवल बेस को अपग्रेड करना शुरू किया था। ताइवानी नेवल अकादमी में ट्रेनर रह चुके लू ली शिह कहते हैं कि इस चीनी तरीके का इस्‍तेमाल भूमध्‍य सागर में सदियों से किया जाता रहा है।

चीन के नौसैनिक विशेषज्ञ ली जीए कहते हैं कि रूसी नौसेना भी इसी रणनीति पर काम करती है ताकि हमला करने में सक्षम पूरा नौसैनिक बेड़ा एक सीमित स्‍थान पर खड़ा किया जा सके। इससे तत्‍काल किसी ऐक्‍शन के लिए चालक दल को आसानी से भेजा जा सकता है। यूलिन चीन की नौसेना के सबसे महत्‍वपूर्ण ठिकानों में से एक है। इसके जरिए दक्षिण चीन सागर तक आसानी से पहुंच हो जाती है और आगे हिंद महासागर तक जाया जा सकता है।


चीन का हैनान बेस भारत के लिए खतरा

इसी नौसैनिक बेस के जरिए ही हिंद महासागर में अदन की खाड़ी और सोमालिया तक मिशन का संचालन किया जा सकता है। इसलिए यह चीनी बेस भारत के लिए भी बड़ा खतरा है। यहीं पर चीन का पहला घरेलू एयरक्राफ्ट कैरियर और पनडुब्बियों का विशाल बेड़ा भी तैनात है। चीनी नौसेना का पहला और एकमात्र विदेशी नौसेनिक बेस अफ्रीका के जिबूती में है। वहां भी आसानी से एयरक्राफ्ट कैरियर को खड़ा किया जा सकता है। यूलिन बेस से ही वहां भी मदद भेजी जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.