चीन बोला- ताइवान का मुद्दा यूक्रेन से बिलकुल अलग

Updated on 08-03-2022 10:12 PM


बीजिंग । यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर दुनिया भर में चीन के ताइवान में सैन्य कार्रवाई शुरू करने की आशंकाओं के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि ताइवान का मुद्दा यूक्रेन के मुद्दे से अलग है और इन दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। वांग ने संसद सत्र के इतर अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘सबसे बड़ा अंतर इस बात में निहित है कि ताइवान चीन के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है और ताइवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है, जबकि यूक्रेन का मुद्दा दो देशों, रूस और यूक्रेन के बीच विवाद से उत्पन्न हुआ है।’ चीन एक स्व-शासित द्वीप ताइवान को एक विद्रोही प्रांत के रूप में देखता है।
वांग ने अमेरिका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह दोयम दर्जे का घोर कृत्य है कि कुछ लोग यूक्रेन मुद्दे पर संप्रभुता के सिद्धांत के बारे में ताइवान के सवाल पर चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमतर आंकते रहे हैं। उन्होंने अमेरिका में कुछ ताकतों पर ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ के लिए अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और एक-चीन सिद्धांत को चुनौती देने की कोशिश बताया। इस बीच ताइपे में, ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि द्वीप यूक्रेन के घटनाक्रम को करीब से देख रहा है। यूक्रेन की स्थिति की ताइवान की स्थिति से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि रूस यूरोप में अपने अधिनायकवाद का विस्तार करना चाहता है, जबकि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वाकांक्षा राष्ट्र को फिर से जीवंत करने और अपनी सेना का निर्माण करने की है। वू ने कहा, यह एक ऐसी स्थिति है जिसे हमें ध्यान से देखने की जरूरत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.