शीतकालीन ओलिंपिक के बहिष्कार पर चीन तमतमाया

Updated on 10-12-2021 08:47 PM

बीजिंग चीन की मेजबानी में विंटर ओलिपिंक खेलों के आयोजन को लेकर उठते विरोध के स्वरों पर ड्रैगन गुस्से से तमतमाया हुआ है। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने भी चार फरवरी 2022 से शुरू होने वाले शीतकालीन ओलिंपिक के राजनयिक बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। यूरोपीय यूनियन तो कई महीने पहले ही बहिष्कार का प्रस्ताव पास कर चुकी है।

ऐसे में गुस्साए चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया को परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फरवरी में बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक में सरकारी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजने का फैसला करने के बाद ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका अपने गलत कृत्यों की कीमत चुकाएंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने राजनीतिक हेरफेर के लिए ओलंपिक मंच का इस्तेमाल किया है। उन्हें अपने गलत कृत्यों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

चीन में होने वाले विंटर ओलिंपिक के बहिष्कार का ऐलान सबसे पहले अमेरिका ने किया। बाइडेन प्रशासन ने कहा कि चीन के मानवाधिकारों को कुचलने की कार्रवाई के विरोध में अमेरिका विंटल ओलिंपिक का बहिष्का करेगा। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान भी अमेरिका और चीन के रिश्ते तेजी से खराब हुए थे। अब बाइडेन प्रशासन भी चीन पर दबाव बनाए रखे हुए है।

अमेरिका और चीन ट्रेड वॉर, कोविड-19 की उत्पत्ति, ताइवान, उइगुर और दक्षिण चीन सागर को लेकर आपस में उलझे हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन ने कहा कि विंटर ओलिंपिक में अधिकारियों को भेजने का उनका निर्णय शिनजियांग में उइगुर मुस्लिमों में मानवाधिकारों का हनन और ऑस्ट्रेलिया से आयात पर चीन के लगाए गए प्रतिबंधों के कारण लिया गया है। वहीं, चीन ने कई बार शिनजियांग में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। चीन का दावा है कि उइगुर मुसलमानों के मानवाधिकारों के हनन का दावा मनगढ़ंत और गलत है।

यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने उइगुर मुसलमानों के जबरन श्रम को लेकर चिंता जताते हुए शिनजियांग से आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पारित किया है। सदन ने 428-1 के भारी बहुमत से उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम का समर्थन किया। कानून बनने के लिए, इसे सीनेट से भी पास होना चाहिए और इसपर राष्ट्रपति जो बाइडेन का हस्ताक्षर भी जरूरी है।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने अमेरिकी कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि चीन इसका कड़ा विरोध करता है। अमेरिका को तुरंत अपने गलत काम को रोकना चाहिए। हम चीन के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका मानवाधिकार के नाम पर एकतरफावाद, संरक्षणवाद को बढ़ाकर चीन को धमका रहा है। गाओ ने चेतावनी दी कि अमेरिकी रुख से दोनों देशों की कंपनियों और उपभोक्ताओं के हितों को गंभीर नुकसान होगा, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला तनाव बढ़ेगा और वैश्विक आर्थिक सुधार पर असर पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.