बच्चों को इस्लाम की शिक्षा देने के आरोप में उइगर महिला को चीन ने सुनाई सजा

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

पेइचिंग उइगर मुस्लिमों पर चीन के जुल्मों की एक और कहानी सामने आई है। करीब चार साल पहले चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में एक महिला को आधी रात में अपने घर से अगवा कर लिया गया था। महिला पर आरोप लगाए गए कि वह पड़ोस में कुछ बच्चों को धार्मिक शिक्षा प्रदान करती है और उसने कुरान की कुछ प्रतियां छिपाई हैं। अब इस उइगर महिला को चार साल जेल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी रेडियो फ्री एशिया को दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक हसीयत एहमत की उम्र 57 साल है। वह शिनजियांग के मानस काउंटी की निवासी हैं।

मई 2017 में अधिकारियों ने उनका अपहरण कर लिया था जिसके बाद से उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस आधी रात को हसीयत के घर में घुसी और उसके चेहरे पर एक काला नकाब पहना दिया। अधिकारियों ने हसीयत को ही बाकी कपड़े पहनने दिए और ही दवाइयां खाने दी। मानस काउंटी कोर्ट के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि हसीयत को 14 साल की सजा सुनाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें यह सजा बच्चों को कुरान पढ़ाने और कुरान की दो प्रतियां छिपाने के कारण दी गई है। हसीयत की गिरफ्तारी से नौ साल पहले उनके पति को अलगाववाद के आरोपों में दोषी ठहराया गया था और 2009 में उन्हें जेल की सजा सुनाई थी।

हसीयत स्वास्थ्य कारणों के चलते अपनी गिरफ्तारी से दो साल पहले ही बच्चों को पढ़ाना बंद कर चुकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हसीयत अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से परहेज करती हैं। चीनी अधिकारियों ने कथित तौर पर धार्मिक उग्रवाद और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए शिनजियांग में कई उइगर व्यापारियों, बुद्धिजीवियों और सांस्कृतिक और धार्मिक हस्तियों को निशाना बनाया और गिरफ्तार किया है।

 ऐसा माना जाता है कि चीन ने लाखों उइगर मुस्लिमों को 2017 से शिनजियांग में बने डिटेंशन कैंप्स में रखा हुआ है, जिसकी तसदीक कई बार सैटेलाइट तस्वीरें और खोजी रिपोर्ट कर चुकी हैं। अमेरिका ने दिसंबर में उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकार हनन को लेकर चीन के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। बाइडन प्रशासन ने कहा था कि वह शिनजिंयाग प्रांत में मानवाधिकार हनन के लिए चीन की कई बायोटेक और निगरानी कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगा रहा है। वाणिज्य विभाग चीन की सैन्य चिकित्सा विज्ञान अकादमी और इसके 11 शोध संस्थानों पर निशाना साध रहा है जो चीनी सेना की मदद के लिए जैव-प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.