चीन ने पहली बार दिखाई अपने तियानगोंग अंतरिक्ष स्‍टेशन की पूरी तस्‍वीर, स्‍पेस सुपरपावर बनने की ओर ड्रैगन

Updated on 01-12-2023 01:01 PM
बीजिंग: चीन के तियानगोंग स्पेश स्टेशन की पहली पूरी तस्वीर सामने आई है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से अपने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की पहली पैनोरमिक फोटो शेयर की गई है। ये तस्वीर टी-आकार के अंतरिक्ष स्टेशन को पूरा दिखाती है, जिसमें सौर पैनल अपनी पूरी सीमा तक फैले हुए हैं और बैकग्राउंड में धरती दिख रही है। पूरी तरह से ऑपरेशनल चीन के इस स्पेस स्टेशन की ये पहली फोटो है, जिसमें तियानगोंग स्‍पेस स्टेशन का पूरा स्ट्रक्चर दिखाई दे रहा है। शेनझोउ 16 अंतरिक्ष मिशन के यात्रियों का यान जब धरती पर लौट रहा था तो उन्होंने ये तस्वीर ली। शेनझोऊ क्रू ने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के ऊपर उड़ान भरते हुए ये फोटो क्लिक की है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) की रिपोर्ट कहती है कि यह तस्वीर पिछले महीने गुई हाइचाओ ने क्लिक की है। गुई एक शोधकर्ता और नागरिक अंतरिक्ष यात्री हैं। तस्वीर में पूरा अंतरिक्ष स्टेशन दिखाया गया है। इसमें तियान्हे नाम का कोर मॉड्यूल केंद्र में है। मेंगटियन और वेंटियन, दो प्रयोगशाला मॉड्यूल दोनों तरफ डॉक किए गए हैं। इस प्रयोगशाला मॉड्यूल में से प्रत्येक में सौर पैनलों की एक जोड़ी है जिसकी लंबाई 55 मीटर है। इन तीनों मॉड्यूल को अलग-अलग लॉन्च में अंतरिक्ष में भेजा गया था। ये स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से करीब से 350 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है, जिसकी लंबाई 55 मीटर और वजन वजन 96000 किग्रा है।

1992 में शुरू हुई था इस स्टेशन पर काम

तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण का प्रोजेक्ट 1992 में आरंभ हो गया था लेकिन इसका वास्तविक कंस्ट्रक्शन 2021 में शुरू हुआ। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का पुराने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (आईएसएस) से मुकाबला माना जाता है। अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक चीन की पहुंच को काफी हद तक प्रतिबंधित किया और उसे भागीदार नहीं बनाया लेकिन चीन ने खुद की अंतरिक्ष स्टेशन की परियोजना को पूरा कर लिया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन को कितना इंटरनेशनल एक्सेस दिया जाएगा।

चीन लगातार स्पेस में अपनी ताकत को बढ़ा रहा है। स्पेस में लंबे समय से दबदबा बनाकर रखने वाले रूस और अमेरिका को चीन से सीधी टक्कर मिल रही है। चीन इस समय अपने अंतरिक्ष स्टेशन का विस्तार कर रहा है। चीन का प्लान तीन मॉड्यूल वाले अंतरिक्ष स्टेशन में तीन और मॉड्यूल जोड़े जोड़ने का है। चंद्रमा और ग्रहों की खोज में भी चीन लगातार काम कर रहा है। मंगल ग्रह से जुड़े मिशन पर भी चीन का काम जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.