चीन- शंघाई में कोरोना के ठीक हुए हजारों मरीजों को मिला डिस्चार्ज, पर बढ़ रहे मामले

Updated on 11-04-2022 07:36 PM

बीजिंग महामारी के जानलेवा कोविड-19 वायरस के जनक के रूप में बदनाम चीन फिर कोरोना की गिरफ्त में है। यहां सबसे बड़े शहर शंघाई में करीब 11 हजार मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है लेकिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे चीन कीशून्य कोविडमामलों की चर्चित नीति सवालों के घेरे में गई है।

शंघाई जनस्वास्थ्य आयोग के वरिष्ठ अधिकारी वू कियानयू ने मीडिया से रविवार को कहा कि मरीजों को गृह पृथक-वास में रखा जाएगा तथा उन पर और नियंत्रण नहीं रखा जाएगा। खबरों में कहा कि क्षेत्र के संबंधित अधिकारी मरीजों को घर जाने की अनुमति देंगे और अधिकारियों को उनके स्वास्थ्य (गृह पृथक-वास के दौरान) पर नजर रखनी होगी।

खबर में कहा गया कि करीब 11 हजार मरीजों को छुट्टी दी गई है। लेकिन राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए रविवार को बेचैनी की स्थिति रही क्योंकि शंघाई में एक दिन में संक्रमण के 24,944 नए मामले सामने आए जो लगातार नौवें दिन महामारी के मामलों का एक नया रिकॉर्ड है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार के मुताबिक, चीन की वाणिज्यिक और आर्थिक राजधानी शंघाई में महामारी की मौजूदा लहर के दौरान अब तक संक्रमण के 1,79,000 मामले चुके हैं।

 यह लहर मुख्यत: वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से आई है जिसकी शुरुआत एक मार्च को हुई थी। खबरों के मुताबिक, करीब 5,400 संक्रमितों में हल्के लक्षण हैं जबकि अन्य बिना लक्षण वाले हैं। कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि की वजह से 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया जिसकी आलोचना हो रही है।

अस्पतालों में बच्चों को उनके अभिभावकों से अलग करने और कई दिनों से अपार्टमेंट में बंद लोगों को भोजन वितरण को लेकर चीन सरकार की आलोचना हो रही है। शंघाई से कार्य करने वाले वित्तीय सेवा समूह यी लांग कैपिटल के अध्यक्ष वांग फेंग ने कहा, ‘महामारी अब तक चरम पर नहीं पहुंची है तथा इस बात की चिंता है कि लॉकडाउन कुछ और हफ्ते रह सकता है जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को क्षति हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.