भारत के सीमा पर ब्रह्मोस मिसाइल तैनात करने से बौखलाया चीन, कहा इससे चीन की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं

Updated on 15-11-2021 08:30 PM

बीजिंग लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक आंखें दिखा रहे चीनी ड्रैगन से निपटने के लिए भारत ने सीमा पर अपनी सबसे घातक ब्रह्मोस मिसाइल तैनात की है। भारत की इस तैनाती से ड्रैगन बौखला गया है। चीन के ने अपने सरकारी अखबार में चेतावनी दी है कि इससे दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में बाधा पैदा होगी और तनाव बढे़गा।

चीन ब्रह्मोस की तैनाती से बौखलाया गया है, वहीं उसने भारत के इस ब्रह्मास्त्र को 'बेकार' करार दिया है। चीन ने कहा कि भारत की इस मिसाइल का केवल सैद्धांतिक फायदा है, जबकि चीन की सुरक्षा के लिए इससे कोई वास्तविक खतरा नहीं है। चीनी सेना के एक विशेषज्ञ सोंग झोंगपिंग ने कहा कि इसी वजह से चीन-भारत सीमा पर लगातार तनाव बढ़ रहा है और अवांछित सैन् विवाद पैदा हो रहे हैं। चीनी विशेषज्ञ यह दावा तब कर रहे हैं, जब खुद चीनी सेना लगातार भारतीय सीमा पर अभ्यास कर रही है और बड़ी तादाद में लंबी दूरी मार करने वाले हथियारों को तैनात कर रही है।

चीन ने भारतीय सीमा पर अपने कई किलर मिसाइलों को भी तैनात किया है। चीनी सैन् विशेषज्ञ सोंग ने दावा किया कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से चीन की सीमा सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। पीएलए लगातार अपनी एयर डिफेंस क्षमता को बढ़ा रही है, ताकि ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को मार गिराया जा सके। उसने यह भी दावा किया कि संघर्ष शुरू होने पर चीन पहले ही हमला करके ब्रह्मोस के मिसाइल साइलो और अन् सैन् केंद्रों को तबाह कर देगा।

वहीं चीन के एक अन् विशेषज्ञ किआन फेंग ने कहा कि भारत की ओर से ब्रह्मोस की तैनाती यह बताती है कि भारत पूरे मामले में सख् रुख अपना रहा है। यह उससे उलट है, जिसके तहत दोनों पक्ष बातचीत करके शांतिपूर्ण तरीके से सीमा विवाद को सुलझाने पर जोर दे रहे हैं। इससे पहले भारतीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने स्वीकार किया था कि चीन अब भारत का सबसे बड़ा सुरक्षा खतरा बन गया है। जनरल रावत के इस बयान पर भी चीन के सरकारी भोंपू को मिर्ची लगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.