चीन ने अमेरिका को चेताया, हमारे सशस्त्र बलों की क्षमता को कम न आंका जाए

Updated on 12-06-2022 10:12 PM

अमेरिका के रक्षा सचिव लायड आस्टिन के बयान पर चीन के विदेश मंत्री वेई फेंघे ने पलटवार किया है। चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंघे ने क्षेत्रीय व्यवस्था के लिए चीन के दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए कहा कि बीजिंग अंत तक लड़ेगा। किसी को भी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए चीन के सशस्त्र बलों के संकल्प और क्षमता को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

चीन के नेता की यह टिप्पणी अमेरिकी रक्षा सचिव लायड आस्टिन के एक दिन पहले दिए भाषण के जवाब में आई है। उन्होंने कहा था कि बीजिंग की आक्रामक और खतरनाक कार्रवाई एशिया में स्थिरता के लिए खतरा हैं। चीन के मंत्री ने कहा कि जो लोग चीन को विभाजित करने के प्रयास में ताइवान की स्वतंत्रता का हवाला दे रहे हैं, उनका निश्चित रूप से कोई अच्छा अंत नहीं होगा। फेंघे ने कहा हम हर कीमत पर अंत तक लड़ेंगे।

सिंगापुर में प्रीमियर डिफेंस फोरम में शनिवार को आस्टिन ने कहा था कि इंडो-पैसिफिक देशों को समुद्री मिलिशिया द्वारा राजनीतिक धमकी, आर्थिक जबरदस्ती या उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा हम ताइवान संबंध अधिनियम, तीन संयुक्त विज्ञप्तियों और छह आश्वासनों द्वारा निर्देशित हमारी एक-चीन नीति के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। हम किसी भी एकतरफा का स्पष्ट रूप से विरोध करते हैं। आस्टिन ने कहा पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना) इंडो-पैसिफिक में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को कमजोर करने की धमकी देता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.