ताइवान पर चीन ने अमेरिका को दी सीधी चेतावनी, गुआम अड्डे के पास से गुजरा महाविनाशक युद्धपोत

Updated on 02-01-2023 07:11 PM
गुआम: ताइवान को लगातार धमकाने में जुटा चीन अब सीधे अमेरिका को डराने में जुट गया है। चीन का महाविनाशक एयरक्राफ्ट कैरियर लिआओनिंग प्रशांत महासागर में अमेरिका के नौसैनिक बेस गुआम के पास से गुजरा है। जापान के अधिकारियों ने इस चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर के गुआम के पास से गुजरने की पुष्टि की है। चीन के पास इस समय 3 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। विश्‍लेषकों का कहना है कि चीन का यह कदम बहुत दुर्लभ है और इसके जरिए उसने ताइवान को लेकर अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है।
किलर मिसाइलों से लैस एयरक्राफ्ट कैरियर चीनी जंगी जहाजों के बेड़े का नेतृत्‍व कर रहा था। इस एयरक्राफ्ट कैरियर ने पिछले दिनों अमेरिका के सहयोगी देश जापान को डराने की कोशिश की थी। जापानी द्वीप ओकिनावा के पास चीनी युद्धपोत से 260 बार फाइटर जेट ने उड़ान भरने का अभ्‍यास किया था। जापान के इसी अड्डे पर अमेरिका ने अपनी सेना को बड़े पैमाने पर तैनात कर रखा है। चीन के इस कदम के बाद जापानी सेना भी हरकत में आ गई थी। उसने फाइटर जेट, युद्धपोत और हेलिकॉप्‍टर भेजे थे।
जापानी अधिकारियों ने गुरुवार को पुष्टि की थी कि चीनी जंगी जहाज अमेरिका के कब्‍जे वाले गुआम नेवल बेस के पास से गुजरे हैं। गुआम अमेरिका का सैन्‍य किला है जिसकी मदद से वह पूरे इलाके में सैन्‍य ताकत को प्रदर्शित कर सकता है। इस नेवल बेस पर अमेरिका के परमाणु बॉम्‍बर और नौसेना की परमाणु पनडुब्बियां तैनात रहती हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने इस तैनाती को अमेरिकी उकसावे की कार्रवाई का जवाब करार दिया है।

चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि यह अभियान दर्शाता है कि चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर गुआम से अमेरिका के किसी भी हमले से अपने देश की रक्षा करने और ताइवान में हस्‍तक्षेप से बचाने के लिए तैयार है। चीनी भोंपू ने कहा कि एयरक्राफ्ट कैरियर पहली बार अमेरिका के किसी इलाके तक इतना करीब पहुंचा है। अमेरिकी नौसेना ने चीन के इस कदम पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। विश्‍लेषकों का कहना है कि हांग कांग की तरह से ही चीन अपने दावे वाले अन्‍य इलाकों को देश में मिलाना चाहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.