अमेरिकी सामान पर आज से टैरिफ वसूलेगा चीन:टैरिफ वॉर से चीन को US से ढाई गुना ज्यादा नुकसान, भारत पर भी असर

Updated on 10-03-2025 02:51 PM

चीन की तरफ से अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लगाया गया टैरिफ आज यानी सोमवार से लागू होगा। चीन ने यह टैरिफ अमेरिका की तरफ से लगाए गए 20% एक्स्ट्रा टैरिफ के जवाब में लगाया है।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 फरवरी को चीन पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का फैसला किया था। एक महीने बाद ट्रम्प ने चीन पर लगाए गए 10% टैरिफ को बढ़ाकर 20% कर दिया।

इसके बाद चीन ने अमेरिका से आने वाले कोयला- LNG पर 15% और कच्चे तेल, कृषि मशीनरी व बड़े इंजन वाली कारों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।

चीन को अमेरिका से ढाई गुना ज्यादा नुकसान होगा

दोनों देशों के बीच एक बार फिर से ट्रम्प के पिछले कार्यकाल की तरह टैरिफ वॉर शुरू हो गई है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस लड़ाई में चीन को अमेरिका से ढाई गुना ज्यादा नुकसान होगा।

अमेरिकी टैरिफ में लगभग 39 लाख करोड़ रुपए के चीनी सामान शामिल हैं, जबकि चीनी टैरिफ में 1.73 लाख करोड़ रुपए के अमेरिकी सामान शामिल हैं। टैरिफ जंग से 2025 में चीन की इकोनॉमी की रफ्तार 4.1% रह सकती है, यह 2024 की चौथी तिमाही में 5.4% थी।

अगले 4 साल में अमेरिकी GDP 4.77 लाख करोड़ रुपए और चीनी इकोनॉमी में 11 लाख करोड़ रुपए की गिरावट हो सकती है।

चीन-अमेरिका टैरिफ वॉर का भारत पर क्या असर

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के मुताबिक ट्रम्प के पिछले कार्यकाल में लगाए गए टैरिफ से 2017 और 2023 के बीच भारत चौथा सबसे बड़ा लाभार्थी था। हालांकि इस बार हालात बदल सकते हैं।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ के बाद चीन एशियाई बाजारों में आक्रामक तरीके से अपना निर्यात बढ़ा सकता है।

इससे भारतीय निर्यातकों को रीजनल और ग्लोबल मार्केट में चीन के साथ प्रतिस्पर्धा में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसका सीधा असर भारतीय निर्यात पर होगा। इससे ग्लोबल ट्रेड पर भी जोखिम बना हुआ है।

अमेरिका के खिलाफ WTO पहुंचा चीन

आज से चीन पहुंचने वाले अमेरिकी सामान में चिकन, गेहूं, मक्का और कपास पर अब से हाई टैरिफ लगेगा, जबकि सोयाबीन, ज्वार, पोर्क मीट, बीफ, जलीय उत्पाद, फल, सब्जियां और डेयरी प्रोडक्ट्स पर टैरिफ की दर थोड़ी कम रहेगी।

इसके अलावा चीन ने अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (WTO) में अपील दायर की है। चीन का कहना है कि अमेरिका का टैरिफ WTO के नियमों का उल्लंघन है।

चीनी अर्थव्यवस्था की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

जनवरी में राष्ट्रपति ऑफिस में लौटते ही ट्रम्प ने चीन, कनाडा और मेक्सिको सहित कई अमेरिकी व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ का ऐलान किया। चीन, मेक्सिको और कनाडा को लेकर व्हाइट हाउस का आरोप है कि इन देशों की वजह से अमेरिका में अवैध अप्रवासी और फेंटेनाइल ड्रग्स पहुंच रहा है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रही चीनी अर्थव्यवस्था अमेरिकी टैरिफ से और ज्यादा मुश्किलों में पड़ सकती है। इसका असर भी नजर आने लगा है।

2025 के शुरुआती दो महीनों में चीन का एक्सपोर्ट सिर्फ 2.3% की दर से बढ़ा है, जबकि पिछले साल दिसंबर में इसने 10.7% की वृद्धि दर्ज की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.