शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन का क्रूर चेहरा सामने आया

Updated on 30-01-2022 07:00 PM

चीन अपने अजीब कारनामों के कारण हमेशा से ही चर्चाओं में बना रहता है। अब शीतकालीन ओलंपिक से पहले कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर चीन ने जो तरीका अपनाया है। उससे एक बार फिर चीन का बेशर्म और क्रूर चेहरा सामने आया है। चीन में भी हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी आई है।

 ऐसे में शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन कोरोना की जांच करने के लिए खिलाड़ियों के प्राइवेट पार्ट से सैंपल ले रहा है। पिछले साल भी चीन द्वारा घरेलू खेलों में एनल स्वैब टेस्ट का विरोध हुआ था। वहीं अब ओलंपिक का हिस्सा बनने आए खिलाडियों को इस विवादित टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है। वहीं चीन के अनुसार ये कोरोना की जांच का सबसे सुरक्षित और सही तरीका है।

कोरोना का एनल टेस्ट काफी विवादित है। इसमें संक्रमित इंसान के प्राइवेट पार्ट के 5 सेंटीमीटर अंदर तक टेस्टिंग किट को लगाया जाता है। इसके बाद इसे घुमाया जाता है। जांच से पहले स्वाब किट को तोड़ दिया जाता है। पहले भी चीन से ऐसे टेस्ट की खबरें सामने आई थी पर विवाद बढ़ने के कारण इसे रोक दिया गया था पर अब शीतकालीन ओलंपिक से ठीक पहले एक बार फिर इसे अपनाया चीनी आयोजनकर्ता इससे उपयोग में ला रहे हैं।

 चीन में 4 फरवरी से शीतकालीन ओलंपिक खेल होने हैं। ऐसे में वह खेलों के सुरक्षित आयोजन के नाम पर इस प्रकार की विवादित जांच का सही ठहराने का प्रयास कर रहा है। उसका कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर वह अपनी सुरक्षा के लिए एनल स्वैब टेस्ट अपना रहा है। वह इस खेल की सुरक्षित मेजबानी कर दुनिया को अपनी तैयारी दिखाना चाहता है। इसी कारण उसने पूरे बीजिंग में लॉकडाउन किया हुआ है जिससे लोग खाने तक को तरस गये हैं।

खेलगांव का उद्घाटन टला

कोरोना संक्रमण के कारण चीन में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों पर खतर मंडरा रहा है। अगले माह 4 फरवरी से होने इन खेलों का उद्घाटन समारोह भी संक्रमण बढ़ने के कारण स्थगित करना पड़ा है। शीतकालीन ओलंपिक के लिए बनाए गए 3 गेम्स विलेज की गुरुवार शुरुआत होनी थी पर वह नहीं हो पायी। इसका कारण यह है कि पिछले तीन दिनों में ही ओलंपिक की तैयारियों से जुड़े कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आये हैं।

  शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन 4 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इसके बाद पैरालंपिक खेलों का आयोजन चार से 13 मार्च तक किया जाएगा।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीन की राजधानी बीजिंग में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के 14 नए मामले सामने आने आए। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 50 पहुंच गयी है। इससे खेलों का आयोजन संकट में गया है।

गत 4 जनवरी के बाद से ही इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए आए 3 हजार एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ में से 106 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीजिंग के स्थानीय लोगों को कड़े कोविड प्रोटोकॉल और लॉकडाउन का पालन करना पड़ रहा है। यहां पिछले हफ्ते स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के कुछ मामले सामने आए थे। इस कारण सभी लोगों को अपनी जांच कराने के आदेश दिये गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.