एलियंस की रहस्यमय दुनिया के राज खोल सकती है चीन की सबसे बड़ी टेलिस्कोप

Updated on 24-10-2021 08:33 PM

बीजिंग एलियंस की मौजूदगी को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं, लेकिन उन दावों की कभी पुष्टि नहीं हो पाती। अब चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वह अपने नए टेलिस्कोप से दूसरी दुनिया के प्राणी के अस्तित्व की पुष्टि कर सकता है। 500 मीटर का विशालकाय एपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलिस्कोप (एफएएसटी) एलियंस के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाने में सक्षम हो सकता है। चीन का यह टेलिस्कोप दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे संवेदनशील टेलिस्कोप मना जाता है। चीन के खगोलविदों ने दावा किया है कि एफएएसटी-400 मिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी में मौजूद सबसे अधिक विकसित एलियन सभ्यताएं जैसे टाइप-3 या गैलेक्टिक स्तर की तकनीक, के समूहों का पता लगाने में सक्षम हो सकता है।


विशेषज्ञों ने दावा किया है कि एलियंस का पता लगाया जा सकता है। गणना के अनुसार यह टेलिस्कोप वोन न्यूमान प्रोब्स के समूहों का पता लगा सकती है। जॉर्जिया में फ्री यूनिवर्सिटी ऑफ़ त्बिलिसी के डॉ ज़ाज़ा उस्मानोव ने पाया कि अत्यधिक विकसित सभ्यताओं के वॉन न्यूमैन प्रॉब समूह को रेडियो स्पेक्ट्रल बैंड में देखा जा सकता है। चीन का यह विशाल टेलिस्कोप देश के दक्षिण-पश्चिम प्रांत गुइझोउ के डाओडांग में स्थित है। इस टेलिस्कोप को जनवरी 2020 में पूरी तरह से संचालित कर दिया गया था। इस टेलिस्कोप को बनाने में चीन को 5 साल लगे थे।


चीन सरकार ने कहा था कि इस टेलिस्कोप ने शुरुआत से लेकर अब तक स्थिर और विश्वसनीय सेवा दी है। 16,000 फुट के इस टेलिस्कोप को 1994 में प्रस्तावित किया गया था और 2007 में इसे मंजूरी मिल सकी थी। इसमें 36 फुट के 4,500 तिकोने पैनल हैं, जो एक डिश का आकार लेते हैं। इसके साथ ही 33 टन का रेटिना है, जो 460-525 फीट की हाइट पर टंगा है। इसकी कीमत 269 करोड़ है। इसके आसपास के तीन मील के रेडियस को पूरी तरह खाली कराया गया है, ताकि कोई रेडियो इंटरफेरेंस हो। एलियन के जीवन की खोज के साथ ही टेलिस्कोप पल्सर, ब्लैक होल, गैस क्लाउड और गैलेक्सी जैसे दूसरे कॉस्मोलॉजिकल आयामों का भी अध्ययन करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.