चीन का नया पैंतराः ब्राजील-सऊदी पर मढ़ा कोरोना फैलाने का आरोप

Updated on 31-10-2021 08:10 PM

बीजिंग कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अपनी बदनामी से बचने के लिए चीन ने अब नया पैंतरा अपनाया है। दुनिया भर को कोरोना वायरस के संकट में झोंकने वाला चीन अब इस महामारी के फैलाने का दोष ब्राजील-सऊदी पर मढ़ रहा है। चीन ने दावा किया है कि इस संक्रमण की वजह ब्राजील का बीफ, सऊदी अरब की झींगे और अमेरिका का मेन लॉब्स्टर है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चीनी मीडिया इस थियोरी को बढ़ावा देने के लिए लगातार खबरें छाप रहा है। पॉलिसी रिसर्च ग्रुप नाम के ग्लोबल थिंक टैंक के लिए माइकल श्लीब्स ने इस तरह के चीनी अकाउंट्स पर शोध किया जो कोरोना संक्रमण पर किसी विशेष नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने पाया कि चीन के समर्थन में पोस्ट करने वाले सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट्स से यह दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस की असली वजह आयातिति कोल्ड मीट है। चीनी मीडिया यह साबित करने में रुचि ले रही है कि ब्राजील के बीफ, सऊदी के झींगे और अमेरिका के पोर्क की वजह से कोरोना वायरस फैला है।

सच यह है कि कोरोना वायरस का पहला मामला चीन में मिला था लेकिन अब तक यह पता नहीं लग सका है कि आखिर इसकी उत्पत्ति कहां से हुई। जांचकर्ता चीन जाकर इसकी पड़ताल करना चाहते हैं लेकिन बीजिंग को यह मंजूर नहीं, जिससे उसकी भूमिक संदिग्ध हो जाती है। ग्लोबल थिंक टैंक के मुताबिक श्लीब्स ने करीब 18 महीनों तक चीन समर्थक अकाउंटों का अध्ययन किया और पाया कि कोलकाता स्थित कांसुलेट में कार्यरत एक चीनी राजदूत की तरफ से लॉबस्टर या पोर्क वाली थियोरी को शेयर करना शुरू किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक झा लियोऊ ने नवंबर 2019 में यह थियोरी पोस्ट की थी और अब यह तेजी से फैल गई है। हालांकि, लॉबस्टर सप्लायर और मेन स्थित सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल दोनों की तरफ से इन दावों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया गया है लेकिन चीन पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.