अंतरिक्ष में बाल-बाल बची चीनी स्पेस स्टेशन और स्टारलिंक की टक्कर, एलन मस्क पर उखड़ा चीन

Updated on 28-12-2021 08:27 PM

पेइचिंग संयुक्त राष्ट्र में पेश किए गए एक दस्तावेज में खुलासा हुआ है कि इस साल अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों ने अपनी  सूझबूझ से दो बड़े हादसे टाल दिए गए। संयुक्त राष्ट्र में चीन ने कुछ दस्तावेज पेश किए हैं, जिनमें इन संभावित टक्करों के बारे में जानकारी दी गई है। दस्तावेज में चीन ने शिकायत की है कि दो बार उसका स्पेस स्टेशन एलन मस्क के स्टारलिंक प्रोग्राम के साथ टकराने से बाल-बाल बचा।

पहली बार यह टक्कर एक जुलाई और दूसरी बार 21 अक्टूबर को होने वाली थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद चीनी नागरिक टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क से काफी नाराज हैं। कई लोगों ने एलन मस्क पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जमकर निशाना साधा है। यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस फॉर आउटर स्पेस अफेयर्स की वेबसाइट की एक रिपोर्ट में चीन ने कहा चीनी स्पेस स्टेशन को इन टक्करों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने पड़े। हालांकि चीन की इन शिकायतों की पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल स्पेसएक्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है।

चीनी नागरिकों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेबियो पर जमकर मस्क के खिलाफ नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा कि स्पेसएक्स के स्टारलिंक सैटेलाइट सिर्फ कचरा हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने इसे अमेरिका के स्पेस हथियार करार दिया। पृथ्वी की कक्षा सैटेलाइट और दूसरी तरह के मलबे से भरी हुई है, जो स्पेस स्टेशन, मौजूदा सैटेलाइट और स्पेस टेलिस्कोप के लिए बड़ा खतरा हैं। वैज्ञानिक लगातार देशों से इसका आंकड़ा साझा करने के लिए कह रहे हैं, ताकि भविष्य की संभावित टक्करों से बचा जा सके। सन 2022 में स्टारलिंक के इंटरनेट का काम पूरी दुनिया में फैलने की उम्मीद है।

इसकी स्पीड 50 एमबीपीएस से लेकर 150 एमबीपीएस तक हो सकती है। स्टारलिंक के सैटेलाइट धरती से ज्यादा नजदीक हैं, इसलिए इंटरनेट की स्पीड तेज होगी। यह सेवा उन इलाकों में ज्यादा कारगर होगी, जहां आम इंटरनेट सेवा काम नहीं करती है या स्पीड स्लो है। स्पेसएक्स इंटरनेट स्पीड को 300 एमबीपीएस तक ले जाने की तैयारी में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.