अमेरिका के आसमान में दिखा चीन का जासूसी गुब्बारा, मचा हड़कंप, F-22 जैसे लड़ाकू विमान तैयार

Updated on 03-02-2023 06:48 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को ट्रैक कर रहा है जिसे हाल के दिनों में कुछ संवेदनशील इलाकों में उड़ते देखा गया है। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि आसमान में उड़ रहा जासूसी गुब्बारा चीन का है। इसे हाल ही में पश्चिमी राज्य मोंटाना में देखा गया था। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इसे मार गिराने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि उन्हें मलबा गिरने के खतरे की चिंता सता रही है। चीन ने फिलहाल पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्थिति पर बयान जारी किया है।

बीबीसी की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि मोंटाना के बिलिंग्स शहर के ऊपर देखे जाने से पहले यह गुब्बारा अलास्का के अलेउतियन द्वीप समूह और कनाडा के आसमान में देखा गया था। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि अगर वाइट हाउस की तरफ से इसे मार गिराने का आदेश जारी किया जाता है तो उस परिस्थिति के लिए सरकार ने एफ-22 जैसे लड़ाकू विमानों को तैयार कर लिया है। रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और जनरल मार्क मिले जैसे शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को खतरे का आंकलन करने के लिए बैठक की।

शूट क्यों नहीं कर रहा अमेरिका?

अधिकारियों ने इसे शूट कर नीचे गिराने की सलाह नहीं है क्योंकि नीचे गिरता मलबा जमीन पर लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। कम आबादी वाले राज्य मोंटाना में देश के तीन परमाणु मिसाइल क्षेत्रों में से एक है। अधिकारियों ने कहा कि जासूसी गुब्बारा संवेदनशील इलाकों के ऊपर उड़कर जानकारियां इकट्ठा कर रहा था। हालांकि रक्षा अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी इंटेलिजेंस को 'कोई स्पष्ट खतरा' नहीं है क्योंकि अधिकारियों को पता है कि गुब्बारा कहां और यह कहां से गुजर रहा है।

पैसेंजर प्लेन को कितना खतरा?

उन्होंने कहा कि इससे यात्री विमानों को भी कोई खतरा नहीं है क्योंकि गुब्बारा कमर्शियल एयरलाइंस की उड़ान से ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहा है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने इस मामले को बीजिंग और वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास के सामने उठाया है। पेंटागन में गुरुवार की ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने इसकी वर्तमान लोकेशन का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसके आकार और अन्य चीजों के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.