चीन की पनडुब्बियां अब जेएल-3 ICBM के साथ करेंगी गश्त, घर बैठे अमेरिका पर हमला कर सकता है ड्रैगन!

Updated on 20-11-2022 03:44 PM
बीजिंग : चीन लगातार अपनी सेना को मजबूत कर रहा है। पड़ोसियों और पश्चिमी देशों से तनाव का सामना कर रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सेना को 'असली युद्ध' की तैयारियों पर फोकस करने का निर्देश भी दे चुके हैं। अब खबर आ रही है कि चीन ने अपनी छह परमाणु-संचालित पनडुब्बियों पर नई, लंबी-दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें लगाई हैं जिनसे चीनी तट के पास से अमेरिकी महाद्वीप को निशाना बनाया जा सकता है। अमेरिका ने शुक्रवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया।
चीन की छह जिन-क्लास सबमरीन अब जेएल-3 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस हो चुकी हैं। यूएस पैसिफिक फ्लीट के हेड एडमिरल सैम पापारो ने वॉशिंगटन में एक कान्फ्रेंस में मिलिट्री रिपोटर्स को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'उनका निर्माण अमेरिका को धमकाने के लिए किया गया है। हम पनडुब्बियों को करीब से ट्रैक कर रहे हैं।' ICBM से लैस चीन की सबमरीन अमेरिका के लिए सीधा खतरा पैदा करती हैं।
पेंटागन ने किया था आगाह
पिछले चीन की सेना पर अपनी सालाना रिपोर्ट में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा था कि पीएलए नेवी आखिरकार अपने तटों से अमेरिका को निशाना बनाने की क्षमता हासिल कर लेगी। पापारो ने इस बात से इनकार किया कि छह सबमरीन में से किसी ने हवाई के करीब गश्त को अंजाम दिया है। कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस का अनुमान है कि सबमरीन से लॉन्च की जाने वाली पुरानी बैलिस्टिक मिसाइलों जेएल-2 की रेंज 7200 किमी थी, जिनसे चीनी तट के करीब से अलास्का के कुछ हिस्सों तक हमला किया जा सकता था। अमेरिका के पूर्वी तट को निशाना बनाने के लिए चीनी पनडुब्बियों को हवाई के पूर्वी जल में दाखिल होना पड़ता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.