चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर ओकिनावा द्वीप श्रृंखला के बीच से गुजरे

Updated on 04-05-2022 10:52 PM

बीजिंग चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग के नेतृत्व में आठ चीनी युद्धपोत दक्षिणी जापान के ओकिनावा द्वीप श्रृंखला के बीच से गुजरे। स्थानीय मीडिया ने इस उनमिशनकी तैयारी बताया है, जिसमें ताइवान के जलडमरूमध्य में संभावित सैन्य संघर्ष शामिल है। जापानी रक्षा मंत्रालय और चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्य ओकिनावा द्वीप और मियाकोजिमा के बीच से युद्धपोत गुजरे हैं, जबकि जापान के जल क्षेत्र में कोई घुसपैठ नहीं हुई।

खबर के अनुसार लियाओनिंग वाहक से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी और नीचे उतरा। चीनी नौसेना के सिद्धांतों के अनुसार, ये द्वीपफर्स्ट आइलैंड चेनका हिस्सा हैं। इनके बीच से गुजरने का मतलब, चीनी नौसेना काशक्ति प्रदर्शनहै। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जापानी नौसेना ने हेलिकॉप्टर कैरियर इजुमो, पी-1 समुद्री गश्ती विमान और पी-3 सी एंटी-सबमरीन विमान को चीनी जहाजों के मार्ग की निगरानी के लिए भेजा था। अमेरिकी नेवी की 7वीं फ्लीट भी जापान में तैनात है। विशेषज्ञों के हवाले से चीन के सरकारी अखबार ने कहा, आठ युद्धपोतों वाला एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप समुद्र में जाने के लिए सबसे बड़ा समूह है, जिसमें विध्वंसक भी शामिल हैं। यह ताइवान जलडमरूमध्य में संभावित सैन्य संघर्ष सहित मिशन की तैयारी में एक महत्वपूर्ण युद्ध क्षमता को बढ़ावा देना दिखाता है। चीन के पास वर्तमान में दो एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, लिओनिंग और शेडोंग है।

माना जा रहा है कि तीसरा कैरियर इस साल जाएगा, क्योंकि पीएलए नेवी का विस्तार तेजी से हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स, एक गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट और टाइप 901 कॉम्प्रेहेन्सिव सप्लाई शिप भी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.