जानबूझ कर क्रैश कराया गया था चीनी एयरक्राफ्ट, ब्लैक बॉक्स ने खोले कई राज, हादसे में हुई 132 लोगों की मौत

Updated on 18-05-2022 09:28 PM

बीजिंग चीन में 21 मार्च को एक विमान दुर्घटना में 132 लोगों की मौत हुई थी। विमान के ब्लैक बॉक्स के डेटा विश्लेषण से कई अहम खुलासे हुए हैं। माना जा रहा है कि विमान को जानबूझ कर क्रैश कराया गया था। क्रैश होने के अंतिम क्षणों में विमान सीधे अपनी नाक के बल गिरा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है। विमान तब दुर्घटनाग्रस्त हुआ जब वह युन्नान प्रांत के कुनमिंग से चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर ग्वांगझू की ओर जा रहा था।
गुआंग्शी क्षेत्र के वुझोउ शहर में ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्लैक बॉक्स से मिली जानकारी से पता चलता है कि कॉकपिट नियंत्रण से ऐसे इनपुट फीड किए गए, जिससे विमान घातक रूप से गिर गया। उन्होंने कहा कि जहाज ने वही किया जो उसे करने के लिए कमांड किया गया था। चाइना ईस्टर्न एरयलाइंस का विमान एमयू5735 ग्वांगझू पहुंचने से कम से कम एक घंटे पहले क्रैश हुआ। घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि विमान 90 डिग्री के कोण पर जमीन से टकराया।
फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस के डेटा के मुताबिक बोइंग 737-800 विमान 29,000 फीट तक मात्र दो मिनट के अंतर पहुंच गया। विमान ने एक समय खुद को कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन अंत में यह जंगल में क्रैश हो गया। क्रैश होते ही यह आग का गोला बन गया। 20 अप्रैल को चीन के उड्डयन नियामक ने भी रिपोर्ट जारी कर कहा था कि विमान या कार्गो में कोई समस्या नहीं थी। विमान को जानबूझ कर क्रैश कराने के ज्यादातर मामले हाईजैकिंग से जुड़े हैं। हाईजैक होने वाले कई प्लेन क्रैश हुए हैं। दुनिया में विमान हाइजैक और क्रैश का सबसे बड़ा उदाहरण अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला है। वहीं पायलट द्वारा जानबूझकर विमान को क्रैश कराने की दुर्घटनाएं 1999 से दो बार दर्ज की गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.