चीनी अधिकारियों ने जबरन ध्वस्त कराया मॉनेस्ट्री से जुड़ा तिब्बती स्कूल

Updated on 08-11-2021 09:00 PM

बीजिंग चीन में तिब्बतियों के दमन का सिलसिला अब भी जारी है। पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत स्थित कारजे प्रिफेक्चर में तिब्बती स्कूल अधिकारियों को द्रागो मोनास्ट्री से जुड़े स्कूल को पिछले माह गिराने पर मजबूर कर दिया गया। चीनी अधिकारियों द्वारा मंदिर पर भूमि उपयोग कानून का उल्लंघन करने के आरोप लगाए जाने के बाद यह यह कार्रवाई की गई है।

इससे पहले चीनी अधिकारियों ने क्विंघाई प्रांत स्थित बौद्ध मठों में छापा मारकर वहां रह रहे युवा भिक्षुओं को पूजा-साधना छोड़कर वापस घर जाने के लिए कहा है। अधिकारी चीन में लागू धार्मिक मामलों के नियम का हवाला देते हुए एक अक्टूबर से यह कार्य कर रहे हैं। द्रागो मोनास्ट्री द्वारा संचालित स्कूल गाडेन राबटेन नामग्यालिंग की चीनी अधिकारियों ने अक्टूबर के अंत में निंदा की थी। इसके बाद मोनास्ट्री के अधिकारियों ने स्कूल को तीन दिन के भीतर ध्वस्त करने का निर्देश दिया और यह भी चातावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो चीन सरकार की टीम स्कूल को ध्वस्त कर देगी।

स्कूल के अधिकारी वालंटियर स्कूल को गिराने के लिए एकत्रित हुए। भूमि कानून के तहत केवल स्थानीय बिल्डिंग ही आते हैं। मोनास्ट्री संचालित इस स्कूल को 2014 और 2018 में बनाया गया। चीनी सरकार ने चार सालों में 18 साल से कम उम्र वाले 20 सन्यासियों को देश से निकाल दिया। सन 1950 में चीनी सैनिकों ने तिब्बत पर अधिकार कर लिया। इसके बाद यहां हिंसक झड़पें हुईं। 14वें दलाई लामा ने भारत जाकर शरण ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.