चीनी विदेश मंत्री वांग यी श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा करेंगे

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

कोलंबो चीन के विदेश मंत्री वांग यी श्रीलंका के साथ राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ के मौके पर दो दिन के लिए  यहां आएंगे और देश के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करेंगे। श्रीलंका के विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज ने बताया कि वांग मालदीव से यहां पहुंचेंगे और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और विदेश मंत्री जीएल पीरिस से मुलाकात करेंगे।

वांग यी ऐसे समय में श्रीलंका की यात्रा पर रहे हैं, जब दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 65वीं वर्षगांठ है और श्रीलंका-चीन रबड़ चावल समझौते की 70वीं वर्षगांठ है। दोनों देशों के बीच यह समझौता 1952 में हुआ था, जिसके तहत कोलंबो ने चावल के बदले बीजिंग को रबड़ की आपूर्ति की थी और इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना एवं व्यापार का विस्तार हुआ था।

इस अवसर पर मध्य कोलंबो में चीन निर्मित बंदरगाह शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कोलंबेज ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच नए निवेश समझौतों पर मुहर लग सकती है। दोनों देशों के बीच संबंधों में हालिया महीनों में तनाव पैदा हो गया है। श्रीलंका द्वारा जैविक उर्वरक की एक खेप को अस्वीकार किए जाने का चीन ने विरोध किया था।

 स्थानीय किसानों और कुछ विशेषज्ञों ने इस खेप के दूषित होने का दावा किया था। इससे पहले, चीन ने श्रीलंका के तीन द्वीपों पर हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र लगाने की परियोजना को किसीतीसरे पक्षकेसुरक्षा संबंधी चिंताएंजताए जाने का हवाला देते हुए दिसंबर में रोक दिया था। चीन की यह घोषणा इन खबरों के बीच आई थी कि भारत ने इस परियोजना के स्थल को लेकर चिंता व्यक्त की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.