चीन के शख्स ने 4.14 करोड़ में खरीदी सिंगल माल्ट जापानी व्हिस्की

Updated on 17-01-2022 09:08 PM

बीजिंग। शराब के शौकीन लोग अक्सर बेहद महंगी शराब भी खरीदते हैं। इनकी खासियत ये होती है कि यह बेहद पुरानी होती हैं। ऐसी ही एक शराब की बोतल इस्तांबुल एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री स्टोर पर बेची गई है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ये शराब की बोतल €488,000 यानी भारतीय करंसी में देखें तो शराब की इस बोतल के लिए व्यक्ति ने 4.14 करोड़ रुपये चुकाए हैं। इसकी जानकारी एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की मैग्जीन एयरपोर्ट वर्ल्ड से मिली है। यह सिंगल माल्ट जापानी व्हिस्की की बोतल है, जो करीब 55 साल पुरानी व्हिस्की है।

 यह यामाजाकी कैटेगरी की व्हिस्की है, जो बेहद महंगी होती है। दिसंबर 2021 से ही इसे इस्तांबुल की ड्यूटी फ्री स्टोर में रखा गया था। क्योंकि यह व्हिस्की बहुत ही लिमिटेड है, इसलिए इसकी नीलामी का फैसला लिया गया। इस व्हिस्की की नीलामी के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया।

  इस महंगी शराब को खरीदने के लिए 8 लोगों ने रुचि दिखाई और बोली लगाई। आखिरकार चीन के एक ग्राहक ने 4.14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर बोली जीत ली और व्हिस्की उनकी हो गई। हालांकि, इस चीनी यात्री के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

इस्तांबुल के ड्यूटी फ्री स्टोर के सीईओ अली सेनर कहते हैं कि रेकॉर्ड बनाने वाली सेल ने उन्हें हैरान कर दिया है। शराब बनाने वाली कंपनी हाउस आफ संटोरी की यह इतिहास की सबसे पुरानी सिंगल माल्ट व्हिस्की है। यह 1960 के दशक की तीन तरह की सिंगल माल्ट व्हिस्की को मिलाकर बनाई गई है। इसे संटोरी के फाउंडर शिंजोर टोरी की देख-रेख में बनाया गया था। 2020 में जापान में लॉटरी के जरिए संटोरी ने इसकी 100 बोतलें बेची थीं। इसके बाद 2021 में इसका 100 बोतलों का एक और बैच बनाया गया, जिसे बाकी दुनिया को ऑफर किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.