चीनी अधिकारी ने अमेरिका से कहा- चीन को निशाना नहीं बनाइए

Updated on 05-03-2022 08:41 PM

बीजिंग चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका को चीन की आर्थिक प्रगति और विकास के चलते उसे अपना एक रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी मान कर टकराव नहीं करना चाहिए। चीन की संसद, नेशन पीपुल्स कांग्रेस(एनपीसी), के प्रवक्ता झांग येसुई ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन के विकास को एक बहाना बनाने और चीन को एक रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानने पर दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास एवं सहयोग में सिर्फ कमी ही आएगी। साथ ही इससे अमेरिका के खुद के हितों को नुकसान पहुंचेगा।

चीन के साथ रणनीतिक प्रतिस्पर्धी का व्यवहार करने वाले बाइडन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कहीं अधिक आक्रामक और निरंकुश चीन को दीर्घकाल में पछाड़ने के लिए अपने लोगों, अपनी अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र में निवेश करना होगा। शिंजियांग, तिब्बत और हांगकांग में मानवाधिकार हनन सहित कई मुद्दों को लेकर अमेरिका, यूरोपीय संघ और इसके सहयोगियों की ओर से चीन व्यापार प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।

 एनपीसी और चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंस्लटेटिव कांफ्रेंस की शुक्रवार से यहां हफ्ते भर से अधिक समय तक चलने वाले वार्षिक सत्र की शुरूआत हुई। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली केकियांग इसके उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। एनपीसी की कार्यवाही शनिवार से शुरू हो गई है। झांग ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच स्थिर संबंध दोनों देशों के विकास के लिए अच्छा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.