चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 में दिल्ली आएंगे या नहीं बना बड़ा रहस्य, ड्रैगन ने साधी चुप्पी

Updated on 01-09-2023 01:59 PM
बीजिंग: भारत में होने वाला जी-20 शिखर सम्मेलन में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। लेकिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से दूरी बना सकते हैं। इस शिखर सम्मेलन को अभी सिर्फ एक ही हफ्ता बचा है, लेकिन राष्ट्रपति जिनपिंग की तरफ से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा भारत की ओर से भी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि शी जिनपिंग के आने की संभावना बेहद कम है।

यह पूछे जाने पर कि क्या शी जिनपिंग के जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने की संभावना है, इस पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि उनके पास अभी इसका जवाब नहीं है। जी20 शिखर सम्मेलन में आने की पुष्टि अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, तुर्की, जर्मनी और फ्रांस के नेता कर चुके हैं। चीनी राष्ट्रपति के आने या न आने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साफ कर दिया था कि वह जी-20 में शामिल नहीं हो सकेंगे।

पुतिन ने किया था फोन

यूक्रेन के साथ युद्ध में फंसे रूसी राष्ट्रपति के जी-20 में शामिल होने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी। लेकिन कुछ दिनों पहले ही रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से साफ कर दिया गया था कि पुतिन इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। मंगलवार को पीएम मोदी और पुतिन के बीच फोन पर बात भी हुई थी। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा न ले पाने को लेकर अपनी असमर्थता जताई। इसके साथ ही कहा था कि जी-20 में रूस का प्रतिनिधि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

नक्शे को लेकर बढ़ा विवाद

शी जिनपिंग के जी-20 में न आने की खबरें ऐसे समय में आ रही है, जब भारत और चीन के बीच नक्शे का विवाद बढ़ रहा है। दरअसल चीन ने हाल ही में अपना नया नक्शा जारी किया है, जिसमें उसने अक्साई चिन समेत लद्दाख और अरुणाचल पर अपना अधिकार जताया है। इसे लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। मंगलवार को भारत ने कहा था कि ऐसे कदम सिर्फ सीमा विवाद को सुलझाने में समस्या पैदा करेंगे। इसके साथ ही कहा था कि इस नक्शे का कोई आधार नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.