चेन्नई के नजदीक चीनी जासूसी जहाज ने लगाई गश्त, अलर्ट पर भारत, जानें कितना खतरनाक

Updated on 27-10-2023 01:51 PM
बीजिंग: चीन के एक समुद्री जासूसी जहाज को हाल में चेन्नई के नजदीक देखा गया है। इस यान का नाम शी यान 6 है। यह जहाज पिछले एक महीने से हिंद महासागर में जासूसी अभियान को अंजाम दे रहा है। चीन का शी यान 6 पोत 12 अक्टूबर को चेन्नई से 270 समुद्री मील पूर्व में देखा गया था। जिस जगह पर चीनी जासूसी जहाज मौजूद था, वहां से भारतीय नौसेना के पूर्व कमान मुख्यालय विशाखापत्तनम और अंडमान निकोबार में मौजूद तीनों सेनाओं के थिएटर कमांड की जासूसी करने में सक्षम था। अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में होने के कारण भारतीय नौसेना ने चीन के इस जासूसी जहाज को नहीं खदेड़ा। चीन इस जासूसी जहाज के जरिए बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में गहराई और लवणता जैसे डेटा को इकट्ठा कर रहा है। इस डेटा को भविष्य में बंगाल की खाड़ी में चीनी पनडुब्बी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।


चीन का शी यान 6 कितना शक्तिशाली

चीन का सरकारी मीडिया शी यान 6 जहाज को वैज्ञानिक अनुसंधान पोत कहता है, लेकिन यह एक जासूसी जहाज है। 60 लोगों के क्रू वाला यह पोत समुद्र विज्ञान, समुद्री भूविज्ञान और समुद्री पारिस्थितिकी प्रयोगों को अंजाम दे सकता है। चीन का यह सर्वेक्षण पोत समुद्र तल का मानचित्र तैयार करने, समुद्र के नीचे के पर्यावरण की रूपरेखा को समझने के लिए हाइड्रोलॉजिकल डेटा रिकॉर्ड करने, समुद्र के भीतर केबल से खुफिया जानकारी एकत्र करने, मिसाइल फायरिंग के टेलीमेट्री डेटा रिकॉर्ड करने जैसी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। चीन हिंद महासाहर में अपने प्रयासों को वैज्ञानिक प्रयोग बताता है, हालांकि भारत और अमेरिका ने इस दावे को कभी स्वीकार नहीं किया है।

हिंद महासागर में भारत को घेर रहा चीन


चीन की कोशिश हिंद महासागर में भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। चीन पाकिस्तान के ग्वादर और श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर रहा है। चीनी जासूसी जहाज इन दोनों बंदरगाहों के जरिए भारत की रेकी कर रहे हैं। वहीं, चीन का तीसरा बंदरगाह बांग्लादेश में स्थित चटगांव है। चटगांव बंदरगाह का विकास चीनी कंपनी ने किया है। अब वही इस बंदरगाह को ऑपरेट भी कर रही है। विशेषज्ञ इन तीनों बंदरगाह को भारत को घेरने वाला 'मौत का त्रिकोण' भी कहते हैं। पिछले साल चीनी जासूसी जहाज युआन वांग 5 श्रीलंका के सबसे दक्षिणी बंदरगाह हंबनटोटा पहुंचा था। इस जासूसी जहाज का उपयोग सैटेलाइट ट्रैकिंग, रॉकेट और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों की निगरानी के लिए किया जाता है।

चीनी जासूसी जहाजों को कौन ऑपरेट करता है

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन का दावा है कि चीनी जासूसी जहाजों का संचालन चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्ट्रैटजिक सपोर्ट फोर्स करती है। ये जहाज प्रत्यक्ष लक्ष्यों के अलावा समुद्र तल की स्थितियों का डेटा तैयार करते हैं। इनका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है। इस डेटा का इस्तेमाल नौसैनिक टोही, विदेशी सैन्य सुविधाओं और आसपास के क्षेत्र में संचालित जहाजों की खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए भी किया जाता है। भारत के प्रभाव क्षेत्र में चीनी सर्वेक्षण जहाज आम हो गए हैं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि चीनियों की विशेष रुचि नाइनटीईस्ट रिज में है, जो हिंद महासागर के तल पर एक मध्य महासागरीय पर्वतमाला है। यह कटक हिंद महासागर को पश्चिमी और पूर्वी हिंद महासागर में विभाजित करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.