कभी क्रिस गेल-विराट कोहली तक झुके थे, आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रह गया भारत का 'ब्रैडमैन'

Updated on 20-12-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: भुवनेश्वर कुमार की तूती बोल रही थी। इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े-बड़े सूरमा बल्लेबाजों के पैर उनकी गेंदों के आगे कांपते थे। अगर कोई पूछता कि दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन है तो शायद 99% लोग भुवनेश्वर कुमार का नाम लेते थे। उनकी स्विंग के आगे दिग्गज ढंग से डिफेंड भी नहीं कर पाते थे, चौका-छक्का लगाना तो दूर की कौड़ी थी। लेकिन आईपीएल 2016 के मैच में एक नाम ऐसा सामने आया, जो मैदान पर उतरा और इस कदर कोहराम मचाया कि हर कोई देखकर दंग रह गया। जब वह पवेलियन लौटा तो विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी लाइन लगाकर खड़े थे। हर कोई स्टैंडिंग ओवेशन दे रहा था।

भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट के ब्रैडमैन कहे जाते हैं सरफराज खान
यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट के डॉन ब्रैडमैन कहे जाने वाले सरफराज खान थे। उन्होंने 10 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए नाबाद 35 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले भुवी की लगातार 5 गेंदों में 5 बाउंड्री जड़ी थी। 19वें ओवर में उन्होंने एक छक्का और 4 चौके ठोके थे। इस ओवर में कुल 28 रन भुवी को पड़े थे, जबकि मैच में कुल 55 रन खर्च किए थे। उस सीजन भुवनेश्वर कुमार सबसे अधिक 23 विकेट लेने के साथ पर्पल कैप विनर थे। टॉप के गेंदबाज को इतनी बेरहमी से पिटाई होते पहली बार किसी ने देखा था।
तब सरफराज ने भुवनेश्वर कुमार की हालत खराब कर दी थी
भुवी ऐसे गेंदबाज माने जाते हैं, जिन्हें क्रिस गेल तक खुलकर नहीं खेल पाते थे। खैर, वह भी एक दिन था। पूरी दुनिया में सरफराज खान का डंका बज रहा था। हर कोई उनकी बातें कर रहा था। छोटे कद के सरफराज खान की बड़े मंच पर एंट्री थी। इसके बाद उन्होंने तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया तो ट्रिपल सेंचुरी ठोकते हुए टीम इंडिया में एंट्री के लिए दावा भी ठोका। फिर आज का दिन है। वह एक दिन पहले हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। यह हैरान करने वाला रहा।

सरफराज खान दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे
सरफराज खान की बेस प्राइस 20 लाख रुपये थी। वह पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 2022 मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि पिछले सीजन के लिए रिटेन किया था। हालांकि, सरफराज को पिछले सीजन में सिर्फ 4 मैच मिले थे। इस दौरान उन्होंने 53 रन बनाए थे, जबकि 30 रन बेस्ट स्कोर था। ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो 50 मैचों में 22.50 की औसत से 585 रन ठोके, जबकि 130.58 का स्ट्राइक रेट रहा। इसमें एक अर्धशतक उनके नाम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.