क्रिस गेल की भविष्यवाणी, वर्ल्ड कप में रनों का अंबार लगा देगा ये भारतीय खिलाड़ी

Updated on 30-06-2023 08:23 PM
नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत की मेजबानी में होने वाला है। इस टूर्नामेंट को लेकर हर कोई अपनी-अपनी बात रख रहा है। इस क्रम में वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों के बारे में बात की, जबकि यह भी बताया कि कौन सा खिलाड़ी सबसे अधिक रन बना सकता है। वनडे वर्ल्ड कप पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाना है।

इसलिए भारत प्रबल दावेदार
भारतीय टीम ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी लेकिन पिछले एक दशक से भारत की झोली आईसीसी टूर्नामेंटों में खाली रही है। गेल ने कहा, ‘भारत ही क्यों, वेस्टइंडीज ने भी 2016 के बाद से आईसीसी खिताब नहीं जीता है। भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसे अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा। लेकिन भारतीय टीम पर खिताब जीतने का दबाव भी होगा क्योंकि भारत में सभी चाहते हैं कि अपनी धरती पर भारतीय टीम ही जीते।’

सेमीफाइनल के चार प्रबल दावेदार
उनके हिसाब से वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में कौन-सी टीमें पहुंचेंगी, यह पूछने पर गेल ने कहा,‘यह बहुत कठिन सवाल है, लेकिन मुझे लगता है कि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड चार टीमें होंगी।’

विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान
विराट कोहली को मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद मजबूत क्रिकेटर बताते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने कहा कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में उनका दबदबा रहेगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल में कोहली के साथ खेल चुके गेल ने कहा कि आईपीएल के जरिए खराब दौर को अलविदा कहने के बाद भारत का पूर्व कप्तान वर्ल्ड कप में भी हावी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है। कठिन समय ज्यादा देर नहीं रहता लेकिन मजबूत खिलाड़ी लंबे चलते हैं। विराट मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ़ हैं। वह वर्ल्ड कप में भी उसी लय को कायम रखकर हावी रहेंगे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.