सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 28 और 29 अगस्त को

Updated on 26-08-2024 11:10 AM

इंदौर। मध्य भारत के इवेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की संस्था सेंट्रल इंडियन इवेंट मैनेजर वेलफेयर एसोसिएशन, सीएमा द्वारा अपने सदस्यों के लिए समय - समय पर क्रिएटिव इवेंट्स आयोजित  किये जाते रहते हैं। इसी कड़ी में 28 और 29 अगस्त को दो दिवसीय सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।


सीएमा के चेयरमैन निमेष पितलिया ने कहा – "क्रिकेट एक मज़ेदार और स्ट्रेस दूर करने वाली एक्टिविटी होने के साथ साथ टीम बिल्डिंग का भी एक बड़ा खेल है। इसी कारण हम ये दो दिन का क्रिकेट प्रीमियर लीग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह ईवेंट क्रिकेट की ही तरह हमारे बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ नेटवर्किंग और रिलेशनशिप को बढ़ावा देने में मदद करेगा।"


सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 12 टीमें होंगी, जिन्हें तीन - तीन के चार ग्रुप में बांटा गया हैं। प्रत्येक समूह से दो टीमें सुपर 8 चरण में आगे बढ़ेंगी। हरेक टीम में 7 पुरुष और 2 महिला खिलाड़ी होंगे। 2 अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी टीम में रखा जाएगा। सभी लीग मैच 7-ओवर के होंगे जिसमें से एक महिला खिलाड़ी द्वारा फेंका जाएगा। क्वालीफाइंग सुपर 8 टीमें भी 7 ओवर के मैचों में भाग लेंगी। सेमी-फाइनल में 8-ओवर का मैच होगा, जबकि फाइनल 10-ओवर का मैच होगा।


सीएमा के सेक्रेटरी श्री ध्रुव मेहता ने बताया कि सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, जिनके पास इवेंट्स या जुड़ी हुई इंडस्ट्री में कार्य करने का कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव है। हमने इस क्रिकेट लीग में प्रोफेशनल और इंडस्ट्री से बाहर के खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.