सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग का शुभारंभ

Updated on 29-08-2024 04:53 PM

इंदौर. खेल केवल मनोरंजन का जरिया नहीं है बल्कि यह कई लोगों के बीच एक मजबूत बॉन्डिंग बनाने का बेहतरीन साधन भी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल इंडियन इवेंट मैनेजर वेलफेयर एसोसिएशन (सीएमा) ने दो दिवसीय क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया। 28 अगस्त के इस इस लीग का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पौधे लगाकर किया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश था। इस अवसर पर महापौर ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और उनके खेल भावना की सराहना की।

 

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 12 टीमें है, जिन्हें तीन-तीन के चार ग्रुप में बांटा गया है। इसमें लीग के कुल 12 मैच होंगे। पहले दिन सभी ग्रुपों के 10 मैच हुए। हर मैच को 50 मिनट का समय दिया गया। मैच के बीच कोरियोग्राफर्स की डांस परफोर्मेंस भी हुई। शाम को मैच खत्म होने के बाद बैंड परफोर्मेंस भी की गई।

 

सीएमा के चेयरमैन निमेष पितलिया ने कहा, लीग में कुल 12 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में इवेंट इंडस्ट्री के विभिन्न पेशेवर जैसे कोरियोग्राफर, इवेंट प्लानर, फोटोग्राफर और कैटरर शामिल हैं। यह लीग न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि इवेंट उद्योग से जुड़े लोगों के बीच आपसी सहयोग और सामूहिकता को बढ़ावा देने का भी प्रयास है।

 

सीएमा के सचिव श्री ध्रुव मेहता ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक 9-सदस्यीय टीम में दो महिलाओं को शामिल किया गया है। यह कदम महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है, जिससे उन्हें इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का मौका मिले। लीग की पहली इनिंग विशेष रूप से इन महिला खिलाडिय़ों के लिए रखी गई, जिससे उन्हें खेल में अपनी क्षमता दिखाने का पूरा अवसर मिल रहा है।

 

आज भी होंगे 10 मुकाबले


लीग के दूसरे दिन बचे हुए दो लीग मैच होंगे। इसके बाद सुपर-8 क्वाटर फाइनल होगा। इसमें क्वालिफाई करने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी और फाइनल मुकाबले के साथ लीग का समापन होगा। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.