सर्कस की शूटिंग हुई पूरी:फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे रणवीर सिंह, एक किरदार मैजिशियन का होगा

Updated on 07-08-2022 03:20 PM

न्यूड फोटोशूट को लेकर विवादों में रहे रणवीर सिंह का फोकस काम से नहीं हटा है। उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। रोहित शेट्टी और फिल्म से जुड़े सूत्रों ने फिल्म से जुड़ी कई खास बातें शेयर की हैं।

सूत्र ने बताया, "रणवीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही है, लेकिन सेट पर वो बेहद बेफिक्र नजर आए। पिछले हफ्ते उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्‍म 'सर्कस' की शूटिंग फाइनली पूरी कर ली है। यह फिल्‍म का प्री क्‍लाइमैक्‍स पोर्शन था। उसमें बतौर मैजिशियन रणवीर सिंह ने सर्कस के मंच पर परफॉर्म किया। दिलचस्‍प बात यह है कि रोहित शेट्टी ने 'बोल बच्‍चन' की तरह यहां भी मूल फिल्म की फ्रेम टु फ्रेम कॉपी नहीं की है। वहां मूल फिल्म 'गोलमाल' थी। यहां मूल फिल्‍म 'अंगूर' है।"

सूत्रों ने फ्रेम टु फ्रेम कॉपी न होने के दावे भी पेश किए। उन्‍होंने बताया, " 'अंगूर' में संजीव कुमार का किरदार तो धन्‍ना सेठ और एक वॉन्ना बी जासूस होता है। यहां ऐसा नहीं है। यहां बेशक रणवीर सिंह का डबल रोल है, मगर उनका ताल्‍लुक सर्कस कंपनी से है। सर्कस कंपनी के संचालक के तौर पर रणवीर सिंह के एक किरदार के पास मेकर्स ने मैजिकल पावर भी दिए हैं। जैसे 'ब्रह्मास्‍त्र' में रणबीर कपूर के किरदार को आग की शक्ति हासिल है, वैसे ही यहां रणवीर सिंह के पास इलेक्ट्रिक एनर्जी की ताकत है। वह पावर छोटे भाई प्‍ले करने वाले रणवीर सिंह के पास होती है।"

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के करीबियों ने हालांकि एक दूसरा रोचक पहलू भी साझा किया। उन्‍होंने बताया, "मेकर्स ने यकीनन 'सर्कस' को 'अंगूर' की तरह हूबहू नहीं होने दिया, मगर दोनों हीरो के एकाध मैनेरिज्‍म में सलमान खान और डेविड धवन की बरसों पहले आई 'जुड़वां' से समानता है। मिसाल के तौर पर यहां भी एक भाई को चोट लगती है तो दूसरे भाई को दर्द होता है। इसी तरह वरुण शर्मा के किरदारों में भी पास्‍ट में आई फिल्‍मों के रोचक किरदारों के दिलचस्‍प मैनेरिज्‍म को शुमार किया गया है। यहां भी हीरो के दूसरे रोल को आम इंसान की तरह रखा गया है।"

मेकर्स और रणवीर ने बीते दिनों जो सीक्‍वेंस शूट किया, उसमें दर्शकों की भारी तादाद दिखाने के लिए 350 जूनियर आर्टिस्‍टों के साथ उस सीन को शूट किया। आर्ट डायरेक्‍टरों ने बाकायदा एक एरिना क्रिएट किया। माना जा रहा है कि उसका प्रोडक्‍शन कॉस्‍ट 1 से 2 करोड़ का है। रणवीर के अलावा इस बार सर्कस के दूसरे विभाग के साइक्लर, जगलर, जोकर बने कलाकारों ने भी शूट किया। रोहित शेट्टी ने उन्‍हें प्‍ले करने वालों में ज्‍यादातर रियल लाइफ वाले देश-विदेश के सर्कस के जिम्नास्टों को भी कास्‍ट किया है।

सेट पर शूट के दौरान किसी ने रणवीर सिंह के हालिया फोटोशूट पर टांग खिंचाई नहीं की। इस बीच रोहित शेट्टी ने डिजिटल डेब्‍यू 'इंडियन पुलिस फोर्स' के दूसरे शेड्यूल में भी कदम रख दिया है। एक अगस्‍त से ही वह शेड्यूल शुरू हुआ है। इसे सितंबर तक कंप्‍लीट करने की तैयारी है। इसके कुल 8 एपिसोड बन रहें हैं। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा इसमें मेन लीड में हैं। ज्‍यादा संभावना है कि इसे अगले साल ही रिलीज किया जाएगा। वह इसलिए कि इस क्रिसमस पर 'सर्कस' आ रही है। उसके बाद रोहित 'इंडियन पुलिस फोर्स' के प्रोमोशन में जुट सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.