बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा:बलूच आर्मी ने 12 जगह हमले किए, इनमें से 7 फिदायीन अटैक

Updated on 27-08-2024 05:33 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक 14 सैनिकों के मारे जाने की बात मानी है।

बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत बूलचिस्तान में 12 अलग-अलग जगहों पर हमले किए। BLA ने रविवार देर रात हमले शुरू किए और पाकिस्तानी सेना के कई कैंप, पुलिस चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कई हाईवे पर नाकेबंदी भी कर दी।

BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ को बलूचिस्तान पर कब्जा करने का पहला कदम बताया। बलूच ग्रुप ने इस ऑपरेशन को बलूचिस्तान की आजादी के लिए मील का पत्थर बताया है।

ऑपरेशन में BLA के 800 लड़ाके शामिल
BLA प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि यह ऑपरेशन हेरोफ का पहला फेज था। उन्होंने इसके सफल होने का दावा किया। जीयंद ने कहा कि इस ऑपरेशन में उसके अलग-अलग दस्ते के 800 लड़ाकों ने हिस्सा लिया था।

उनके लड़ाकों ने बलूचिस्तान में मौजूद पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों और शिविरों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा कि उनकी फिदायीन लड़ाकों की ‘मजीद बिग्रेड’ ने बलूचिस्तान में बेला शिविर पर 20 घंटे तक कब्जा रखा। यहां पर पाकिस्तानी सेना के 68 सैनिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए।

बलूच पुलिस को पहले ही दूर रहने की दी चेतावनी
BLA प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि वह पाकिस्तानी आर्मी की मदद न करे। उन्होंने कहा कि पुलिस और लेवी (टैक्स वसूली) करने वाले 22 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया और ऑपरेशन पूरा होने पर उन्हें सही सलामत रिहा कर दिया गया।

प्रवक्ता जीयंद ने कहा कि वह पुलिस और लेवी फोर्स को बलूचों का साथी मानता है। हालांकि, समूह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तानी सेना की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

BLA के 7 फिदायीन मारे गए, इनमें एक महिला
BLA ने कहा कि इन हमलों में उनके 7 फिदायीन ने जान गंवाई। इनमें एक महिला- महल बलूच, भी थी। BLA ने दो फिदायीन की तस्वीरें भी जारी कीं। बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक महल फिदायीन हमले में अपनी जान देने वाली तीसरी बलूच महिला बनी।

रिपोर्ट के मुताबिक पहली बलूच महिला जिलान कुर्द थी, जिसने 1996 में तुर्की सैनिकों के खिलाफ आत्मघाती हमला किया था। इसके बाद अप्रैल 2022 में शारी बलूच ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया था।

हाईवे पर हुई मुठभेड़ में 62 सैनिकों के मारने का दावा
BLA प्रवक्ता ने यह भी कहा कि उसके फतेह दस्ते ने बलूचिस्तान के कई हाईवे पर नाकेबंदी कर दी थी। इसे हटाने आए 62 पाकिस्तानी सैनिकों को उनके लड़ाकों ने मार डाला। प्रवक्ता ने कहा कि उनके ऑपरेशन हेरोफ का पहला फेज पूरा होने के बाद उन्होंने नाकेबंदी हटा दी है।

BLA प्रवक्ता ने कहा कि वे जल्द ही हमलों के बारे में और ज्यादा जानकारी देंगे और ‘ऑपरेशन हेरोफ’ में मारे गए लड़ाकों की पहचान बताएंगे।

हाईवे बंद कर 23 लोगों को गोली मारी
न्यूज एजेंसी रॉयर्टस के मुताबिक बलूचिस्तान के इस हमले में कम से कम 73 लोगों की मौत हुई है। सबसे पहली वारदात बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई। नेशनल हाईवे को 40 BLA लड़ाकों ने सोमवार सुबह जाम कर दिया।

उन्होंने बसों, ट्रकों और वैन को रोककर यात्रियों को उतारा। सभी की ID देखी और इनमें से पंजाब प्रांत के 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

देर रात पाकिस्तानी आर्मी ने बयान जारी कर बताया कि बलूचिस्तान में जवाबी कार्रवाई में 21 आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है।

BLA ने हाईवे पर 25 वाहनों को आग लगाने का वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें कुछ बंदूकधारी कह रहे हैं कि अब पाकिस्तानी आर्मी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। पाकिस्तानी आर्मी बलूच लोगों पर बरसों से जुल्म करती आ रही है, अब इसका बदला लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.