दावा-अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 6 घंटे ही काम कर पाते हैं:वे जल्द थका महसूस करने लगते हैं, उनकी सेहत पर ट्रम्प उठा रहे सवाल

Updated on 01-07-2024 02:31 PM

अमेरिका में इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प आमने-सामने होंगे। लेकिन उससे पहले आई एक्सियोस की रिपोर्ट ने बाइडेन की खराब सेहत पर कई सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही काम कर पाते हैं।

वाइट हाउस के कर्मचारियों के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन रोजाना 6 घंटे ही बेहतर काम कर पाते हैं। इसके बाद वे कमजोर और थके हुए लगते हैं। विदेश यात्रा के दौरान भी उनकी सेहत ठीक नहीं दिखाई देती है। रिपोर्ट ने दावा किया है कि वाइट हाउस के अधिकारियों को इस बात का ध्यान रखना होता है कि उनकी मीटिंग तय समय के भीतर हो जाए ताकि वे ठीक से बात कर सकें।

बाइडेन को होती है सांस लेने में दिक्कत
एक्सियोस की रिपोर्ट ने फिर से बाइडेन की फिटनेस और हेल्थ को लेकर बहस छेड़ दी है। हालांकि वह पहले से भी स्लीप एप्निया जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में सोते समय सांस लेने में दिक्कत होती है। इस बीमारी को मैनेज करने व रात में अच्छी नींद के लिए वह कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयर-वे प्रेशर का इस्तेमाल करते हैं।

पिछले साल सितंबर में दिल्ली में हुए G20 समिट के दौरान जो बाइडेन कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयर-वे प्रेशर मशीन साथ लेकर आए थे।

ट्रम्प से बहस के दौरान कई बार लड़खड़ाते हुए दिखे थे बाइडेन
ट्रम्प से 28 जून को बहस के दिन पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू हुई थी। बहस के दौरान वह कई मौकों पर बिना सोचे-समझे बोल रहे थे। कई बार लड़खड़ाते हुए भी दिखे थे, जिस कारण वे बहस हार गए।

एक्सियोस की रिपोर्ट में इसकी वजह बहस का सुबह 10 से 4 बजे के बीच न होना बताया गया है। डोनाल्ड ट्रंप फिर से बाइडेन के खराब स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहे हैं। वे बार-बार कह रहे हैं कि बाइडेन अब बूढ़े हो गए हैं। हालांकि ट्रम्प बाइडेन से केवल तीन साल ही छोटे हैं, इसके बावजूद वह उम्र को लेकर बाइडेन को टारगेट कर रहे हैं।

बाइडेन की डिबेट के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश में डेमोक्रेट्स
प्रेसिडेंशियल डिबेट में बाइडेन के सुस्त रवैये और पोल्स में ट्रम्प को जीतता हुआ देखने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लग गए हैं। बाइडेन प्रशासन में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बाइडेन के बचाव में उतरीं। उन्होंने कहा कि हम जो हासिल करना चाहते थे, वो हमने किया। यह दर्शाता है कि हमारे राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले हैं।

बाइडेन की सफाई- मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, गला खराब था
डिबेट के बाद बाइडेन ने डेमोक्रेट्स की चिंताओं पर सफाई देते हुए कहा, "मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मेरा गला खराब था। फिर भी मुझे लगता है कि हमने अच्छा परफॉर्म किया। आखिरकार एक ऐसे शख्स से बहस करना मुश्किल है, जो झूठ बोलता है।"

जहां एक तरफ बहस में अपने प्रदर्शन के लिए बाइडेन की आलोचना हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ ट्रम्प की सराहना की जा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रम्प को इस डिबेट में ज्यादा चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ा। वे आत्मविश्वास से भरे थे।

2020 में बाइडेन के खिलाफ हुई प्रेसिडेंशियल डिबेट में ट्रम्प ने कई बेतुकी बातें बोली थीं, ऐसे में जनता के लिए डिबेट में उन्हें झेलना मुश्किल हो गया था। हालांकि, इस बार ट्रम्प ने यह गलती नहीं दोहराई। वे बाइडेन को उनकी ही बातों में उलझाते दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.